13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग रिसर्च के झटकों से उबरा अडानी ग्रुप! गौतम अडानी को कर्ज...

हिंडनबर्ग रिसर्च के झटकों से उबरा अडानी ग्रुप! गौतम अडानी को कर्ज देने वाले बैंकों की लगी लाइन

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने तीन महीने पहले अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। उसके बाद से ग्रुप निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है। ग्रुप डेट के लिए भी इनवेस्टर बेस बढ़ा रहा है। ग्रुप को कर्ज देने वाले बैंकों की संख्या अब 18 से बढ़कर 25 हो गई है। इसमें अमेरिका के दो, यूरोप के तीन और जापान के तीन बैंक शामिल हैं। फाइनेंशियल ईयर 2023 के अंत में ग्रुप पर 2.27 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से पैदा हुए संकट के कारण क्रेडिट सुइस समेत यूरोप के चार बैंकों ने अडानी ग्रुप से अपना निवेश खींच लिया था।

सूत्रों के मुताबिक दुनिया के कई बैंकों ने अडानी ग्रुप पर भरोसा जताया है। इनमें मित्सुबिशी यूएफजी, सुमितोमो मित्सुई, मिजूहो, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, बार्कलेज और डॉयचे बैंक शामिल हैं। बैंकर्स के अनुमानों के मुताबिक ग्रुप के ग्रॉस एसेट्स की वैल्यू 575,000 करोड़ रुपये है। ग्रुप का 39 फीसदी कर्ज बॉन्ड्स और 29 परसेंट ग्लोबल बैंकों के कर्ज के रूप में है। बाकी 32 फीसदी कर्ज पीएसयू, प्राइवेट बैंक और एनबीएफसी का है। फरवरी में सरकारी बैंक एसबीआई ने कहा था कि अडानी ग्रुप में उसका कुल एक्सपोजर उसके टोटल लोन बुक का 0.9 फीसदी है

एलआईसी का एक्सपोजर
मार्च तिमाही में एलआईसी (LIC) ने अडानी ग्रुप की चार कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इनमें अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन (Adani Green) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) शामिल है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में एक महीने से भी अधिक समय तक गिरावट आई थी। इससे ग्रुप का मार्केट कैप आधा होकर 9.56 लाख करोड़ रुपये रह गया है। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए ग्रुप ने विस्तार की कई योजनाओं को फिलहाल छोड़ दिया है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...