22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedAdani Group: अडानी ग्रुप के शेयरों में अचानक आई तेजी, जानिए क्या...

Adani Group: अडानी ग्रुप के शेयरों में अचानक आई तेजी, जानिए क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में अडानी ग्रीन पांच फीसदी से अधिक की तेजी पर ट्रेड कर रहा है. मंगलवार को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा था. आज अडानी पावर और टोटल समेत कई स्टॉक हरे निशान में नजर आ रहे हैं. बीते दिन भी अडानी गैस और ट्रांसमिशन के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिली थी.

तिमाही के नतीजे जारी करने वाला है समूह
जून 2023 तिमाही (Q1 FY24) के वित्तीय परिणामों पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए कंपनी के बोर्ड की बैठक 31 जुलाई को होने वाली है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.

इन शेयरों में आई जोरदार तेजी
अडानी टोटल गैस आज 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 664.40 रुपये पर कारोबार कर रहा है. बीते दिन अडानी टोटल गैस लिमिटेड पांच प्रतिशत बढ़कर 662.45 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर पहुंच गया था. अडानी पावर आज 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 261.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. मंगलवार को ये 9.91 फीसदी बढ़कर 261.65 रुपये पर पहुंच गया था.

हालांकि, अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार को ये 8.60 फीसदी उछलकर 839.90 रुपये पर पहुंचा था. कंपनी 31 जुलाई को पहली तिमाही के नतीजे भी घोषित करने वाली है. अडानी विल्मर के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है. बीते दिन ये 5.10 फीसदी चढ़ा था.

अडानी कैपिटल का अधिग्रहण
अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म बेन कैपिटल ने Adani Firm में 90 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहित करने का ऐलान किया है. बीते कई दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि ग्रुप अपनी कंपनी Adani Capital में हिस्सेदारी बेच सकती है. US बेस्ड ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म बेन कैपिटल (Bain Capital) ने रविवार को घोषणा की है कि वह Adani Group की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी अडानी कैपिटल Adani Capital) की 90 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी.

हिंडनबर्ग ने दिया था जोरदार झटका
जनवरी के आखिरी में अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को जोरदार झटका दिया था. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर स्टॉक हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, हालांकि, अडानी ग्रुप ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था. लेकिन समूह की कंपनियों के स्टॉक्स में भारी गिरावट आई थी. लेकिन अडानी ग्रुप के शेयर अब धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...