16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअडानी अब टॉप 20 में भी नहीं: फरवरी 2022 में 88 बिलियन...

अडानी अब टॉप 20 में भी नहीं: फरवरी 2022 में 88 बिलियन डॉलर थी संपत्ति, ,सितंबर में हुई 150, आज रह गई 61 बिलियन डॉलर

Published on

नई दिल्ली

गौतम अडानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। अडानी ग्रुप की सबसे प्रतिष्ठित और फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार (3 फरवरी) को 35% तक गिर गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के डाटा पर नजर डालें तो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद 2 फरवरी तक अडानी ग्रुप की 9 कंपनियों के कुल 9.22 लाख करोड़ रुपए डूब गए। सबसे ज्यादा नुकसान अडानी इंटरप्राइजेज और अडानी टोटल गैस को हुआ है।

महीने भर में आधी हो गई कंपनियों की वैल्यूएशन
अडानी ग्रुप की 9 कंपनियों की अब शेयर बाजार में टोटल वैल्यूएशन 10.41 लाख करोड़ रुपये रह गई है। महीने भर पहले तक (30 दिसंबर) तक इनका मार्केट कैप 19.63 लाख करोड़ रुपये था। अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी टोटल गैस, दो ऐसी कंपनियां, जिनकी कुल नुकसान में करीब आधी हिस्सेदारी है। 30 दिसंबर 2022 को अडानी इंटरप्राइजेज की टोटल वैल्यूएशन 4.40 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर महज 1.78 लाख करोड़ रह गई है। इसी तरह, अडानी टोटल गैस की वैल्यूएशन 4.06 लाख करोड़ रुपये थे, जो अब 1.88 लाख करोड़ बची हैं।

कंपनी 30 दिसंबर 2022 की वैल्यूएशन 2 फरवरी 2022 की वैल्यूएशन
अडानी एंटरप्राइजेज 4.40 लाख करोड़ 1.78 लाख करोड़
अडानी टोटल गैस 4.06 लाख करोड़ 1.88 लाख करोड़
अडानी ग्रीन एनर्जी 3.06 लाख करोड़ 1.64 लाख करोड़
अडानी ट्रांसमिशन 2.89 लाख करोड़ 1.74 लाख करोड़
अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड 1.77 लाख करोड़ 1.00 लाख करोड़
अडानी पावर लिमिटेज 1.16 लाख करोड़ 0.78 लाख करोड़
अंबूजा सिमेंट 1.04 लाख करोड़ 0.70 लाख करोड़
अडानी विल्मर लिमिटेड 0.80 लाख करोड़ 0.55 लाख करोड़
एसीसी लिमिटेड 0.46 लाख करोड़ 0.35 लाख करोड़

30 दिसंबर से 2 फरवरी के बीच किस तरह गिरी अडानी ग्रुप की कंपनियों की वैल्यूएशन (सोर्स- NSE)

अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर हुए गौतम अडानी
अडानी ग्रुप की कंपनियों की वैल्यूएशन गिरने के बाद ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी भारी असर पड़ा है। कभी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में नंबर दो पर पहुंच चुके अडानी अब टॉप-20 से भी बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट की 3 फरवरी की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी अब 21वें स्थान पर हैं।

साल भर में अर्श से फर्श पर आने की कहानी
आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक साल के अंदर गौतम अडानी की संपत्ति में जिस रफ्तार से बेतहाशा इजाफा हुआ, उसी रफ्तार से चपत भी लगी। 2 फरवरी 2022 को गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 88 बिलियन डॉलर थी, जो सितंबर आते-आते 149.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। सितंबर के बाद थोड़ी गिरावट आई, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर्स में ब्लडबाथ जैसा नजारा दिखा। कंपनियों के शेयर धड़ाधड़ गिरने लगे। 3 फरवरी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब अडानी की नेटवर्थ 61.3 बिलियन डॉलर रह गई है। अकेले जनवरी 2023 में गौतम अडानी को 59.2 बिलियन डॉलर की चपत लगी है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...