10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedइधर चमकते रहे अडानी, उधर एक दी झटके में मुकेश अंबानी ने...

इधर चमकते रहे अडानी, उधर एक दी झटके में मुकेश अंबानी ने गंवा दी ₹ 1,06,96,76,40,000 दौलत

Published on

नई दिल्ली

बीते एक महीने-डेढ़ महीने से गौतम अडानी चर्चा में छाए हुए हैं। गौतम अडानी की कंपनी अडानी समूह को लेकर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट जारी की, जिसके बाद से अडानी समूह के शेयर गिरने लगे। हालांकि बीते 10 दिनों से अडानी के शेयरों में तेजी लौट रही है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर धीरे-धीरे चढ़ने लगे हैं। कंपनियों के नुकसान की भरपाई होने लगी है। वहीं गौतम अडानी का नेटवर्थ भी बढ़ने लगा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी का नेटवर्थ 31 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी जो कभी तीसरे पायदान पर थे, जो गिरकर 37वें नंबर पर पहुंच गए थे, लेकिन अब वो वापसी कर रहे हैं। उनकी दौलत बढ़ रही है। अमीरों की इस लिस्ट में वो 48.5 अरब डॉलर के साथ 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गौतम अडानी की संपत्ति में 1.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी आई। जहां एक तरफ गौतम अडानी कमबैक कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की संपत्ति गिरती जा रही है।

अमीरों की लिस्ट में लुढ़क गए अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत सोमवार को 1.3 अरब डॉलर घट गई। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी ने एक ही झटके में 1.3 अरब डॉलर यानी करीब 1,06,96,76,40,000 रुपये की दौलत गंवा दी। इस नुकसान के साथ ही मुकेश अंबानी 82.1 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स की लिस्ट में 8वें नंबर से खिसकरकर 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

रिलायंस के शेयरों में गिरावट
बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार से रिलायंस के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन के बाद आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में भी रिलायंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिला। आज रिलायंस के शेयर 1.65 फीसदी तक गिरकर 2284.90 रुपये पर पहुंच गए। वहीं शुक्रवार को रिलायंस के शेयर में डेढ़ फीसदी की गिरावट आई थी। शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा गिर गया। शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 15,71,724.26 करोड़ रुपये था, जो आज गिरकर 15,45,846.27 रुपये पर पहुंच गया। यानी आज कंपनी का मार्केट कैप25,877.99 करोड़ रुपये लुढ़क गया।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...