10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअमीरों की लिस्ट में टॉप-25 से आउट हुए अडानी, 21000 करोड़ नेटवर्थ...

अमीरों की लिस्ट में टॉप-25 से आउट हुए अडानी, 21000 करोड़ नेटवर्थ गायब!

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में बीते कुछ दिनों से लगातार तेजी का दौर जारी था. उनके स्टॉक्स की कीमत तेजी से बढ़ रही थी और इसी रफ्तार से अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा होता जा रहा था. लेकिन, बीते कारोबारी दिन मंगलवार को Adani Group के शेयरों में फिर गिरावट आई, जो बुधवार को भी जारी रही. इसके चलते संपत्ति में आई गिरावट के कारण वे अमीरों की लिस्ट में पांच पायदान नीचे खिसक गए.

26वें नंबर पर पहुंच गौतम अडानी
बीते 24 घंटे में गौतम अडानी को 2.6 अरब डॉलर या करीब 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ. शेयरों में गिरावट के चलते Gautam Adani Net Worth में आई इस कमी के चलते गौतम अडानी फिर से 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं. Forbe’s के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अडानी की नेटवर्थ कम होकर अब 45.3 अरब डॉलर रह गई है. बीते दिनों शेयरों में तेजी के चलते वे बिलेनियर्स लिस्ट में तेजी से ऊपर चढ़ते हुए 21वें पायदान पर पहुंच गए थे.

बाजार खुलते ही तीन शेयरों में लोअर सर्किट
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के कई शेयरों में गिरावट जारी रही. जहां मंगलवार को चार स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा था. वहीं खबर लिखे जाने तक दोपहर 12 बजे तक Adani Power, Adani Total Gas और Adani Transmission में लोअर सर्किट लग गया था. अडानी पावर 4.99% टूटकर 194.15 रुपये पर, अडानी टोटल गैस 5% फिसलकर 899.85 रुपये और अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 5% गिरावट के साथ 857.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.

Adani Green में सबसे ज्यादा तेजी
इसके अलावा, New Delhi Television Ltd (NDTV) के शेयर 2.91% गिरावट के साथ 204.95 रुपये पर और ACC Cement के स्टॉक 1% से ज्यादा गिरकर 1,715 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहे थे. शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के बीच जहां इन शेयरों में गिरावट आई, तो वहीं Adani Wilmar 1.46%, Adani Green 3.25%, Adani Enterprises 1.47%, Adani Ports 1.98% और Ambuja Cements Ltd के शेयर 0.61% चढ़कर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे.

सोमवार तक जारी थी शेयरों में तेजी
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को अडानी की चार कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट देखने को मिला था. इनमें अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस और एनडीटीवी शामिल थे. इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार तक अडानी के शेयरों में तेजी का दौर जारी था और सोमवार को अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस, अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर अपर सर्किट पर बंद हुए थे.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...