17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedऑपरेशन के बाद आदिल ने मेरे साथ... प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज पर राखी...

ऑपरेशन के बाद आदिल ने मेरे साथ… प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज पर राखी सावंत का ये खुलासा झकझोर देगा

Published on

राखी सावंत इन दिनों अपने शादीशुदा जिंदगी को ताक पर रख कर आदिल खान दुर्रानी को सजा दिलाने की पुर्जोर कोशिश कर रही हैं। उन्होंने न सिर्फ धोखा देने के आरोप लगाए हैं बल्कि मारपीट का भी दावा किया है। राखी ने आदिल के तनु चंदेल से एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का भी खुलासा किया था। अब वह अपने मिसकैरेज का दर्द और उसके बाद जो हुआ उसका वाकया बताकर रोती-बिलखती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान भी उन्होंने अपने पति को जिम्मेदार ठहराना बंद नहीं किया।

आपको याद हो तो राखी सावंत ने जनवरी, 2023 में दावा किया था कि जब वह बिग बॉस मराठी में थीं, तभी प्रेग्नेंट थीं। लेकिन किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। सबने इतनी गंभीर बात मजाक में टाल दी। इसके बाद जब उन्होंने मिसकैरेज का जिक्र किया कि वह अपना बच्चा खो चुकी हैं। तो आदिल ने कहा कि ये सब फेक न्यूज है। इस पर भरोसा न करें। उन्होंने उन न्यूज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। जिसमें राखी के मिसकैरेज का जिक्र था। सबने इस बात को भी आई-गई कर दिया। मगर अब वो एक बार फिर यही दर्द लेकर सामने आई हैं।

राखी सावंत का छलका दर्द
‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ नाम के पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में राखी रो रही हैं और बता रही हैं- ऑपरेशन इतना बड़ा। मेरा मिसकैरेज हो जाना बिग बॉस से बाहर आने के बाद… आप समझ सकते हैं। उन्होंने (आदिल) मुझे मना किया था कि मत बताना। डॉक्टर शिंदे ने इन्हें बोला था कि ऑपरेशन के तीन महीने तक आप कुछ कर नहीं सकते हैं। लेकिन 10 दिन के अंदर ही वो रुक नहीं पाए। मुझे बोलना नहीं चाहिए। हमारे बीच वो सब हुआ। जबकि डॉक्टर ने कहा था कि अगर अभी बेबी हो गया ना तो बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी। आप सेव नहीं रहोगे। आपकी जान को खतरा रहेगा। तो मेरा हो गया था। आपने देखा हो तो बिग बॉस मराठी में मैंने बिग बॉस को बोला भी था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। लेकिन बिग बॉस से बाहर आई तो मेरी मां का ऐसा हुआ। इनका शादी का इनकार हुआ। मेरा ब्लीडिंग स्टार्ट हो गया।

आदिल खान पर किया था केस
बता दें कि राखी सावंत यहां उस ऑपरेशन की बात कर रही हैं, जो कि सितंबर, 2022 में हुआ था। यूट्रस के ऊपर गांठ की सर्जरी हुई थी। उसी के बाद ये प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। शादी के खुलासे के हाद 5 फरवरी, 2023 को राखी सावंत ने आदिल पर केस भी किया था जिसके बाद उन्हें 7 फरवरी को अरेस्ट कर लिया गया था। फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और वहां से उन्हें 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि राखी इस फैसले से खुश नहीं थीं। क्योंकि वह पुलिस कस्टडी चाहती थीं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आदिल के वकील ने चालाकी से न्यायिक हिरासत लिया जिससे पूछताछ न हो और मामला खुलकर बाहर न आए।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...