12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedआदिपुरुष: हनुमान जी के ऊपर बैठे राम, ये कब हुआ? ट्रेलर से...

आदिपुरुष: हनुमान जी के ऊपर बैठे राम, ये कब हुआ? ट्रेलर से निराश रामायण शो के लक्ष्मण

Published on

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. भरपूर वीएफएक्स और थ्रीडी वाले इस ट्रेलर को एक ओर जहां पसंद किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ट्रेलर कुछ अल्ट्रा मॉर्डन लग रहा है. रामानंद सागर के रामायण में लक्ष्मण के किरदार को अमर करने वाले सुनील लहरी ने ट्रेलर पर रिएक्ट करते हुए हमसे बातचीत की है.

आजतक डॉट इन से बातचीत के दौरान सुनील कहते हैं, मैं समझता हूं कि ट्रेलर पहले से बेहतर है लेकिन फिर भी मुझे यह लगता है कि यह मॉर्डन बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. देखिए, हर आदमी का परसेप्शन और नजरिया होता है, वो अपने तरीके से राम की कहानी को दिखा सकते हैं. अभी तो फिल्म देखी नहीं है, तो इसके अप्रोच को लेकर क्लैरिटी नहीं है. मैंने पहले भी कहा है कि रामायण के प्रति जो इमोशन बनी है, उनके साथ ज्यादा छेड़-छाड़ नहीं करनी चाहिए. जाहिर सी बात है अगर ऐसा कुछ करेंगे, तो ऑडियंस के सेंटीमेंट्स को हर्ट कर सकती है.

मौजूदा माहौल पर सुनील कहते हैं, जो माहौल है, उसका ख्याल रखकर ही इन्हें अपना काम करना चाहिए. आप खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं. मुझे कुछ चीजें अच्छी नहीं लगी हैं. हनुमान जी के ऊपर राम जी को बिठाया है. जहां वो उसके ऊपर बैठकर तीर चला रहे हैं. मेरे ख्याल से आजतक मैंने रामायण में देखा या पढ़ा नहीं है. हां, लक्ष्मण ने जरूर उनपर बैठकर तीर चलाया था. वो भी हनुमान के आग्रह करने पर हुआ था. उसके प्रमाण भी हैं, जहां पुराणे स्कल्पचर में बनाया गया है कि हनुमान के कंधे पर राम बैठे हैं, लेकिन उड़ते हुए किसी ने नहीं पाया है. अगर ऐसा कुछ वाकई में होता, तो आखिर में जब राम को इंद्र भगवान का रथ भेजा गया था, वो नहीं भेजा चाहिए था. क्योंकि हनुमान संग उड़कर वो रावण को मार सकते थे न. देखो, उन्होंने वीएफएक्स में टेक्नॉलिजी को माइथो के साथ ब्लेंड करने की कोशिश की है, जिसमें कोई बुराई नहीं है. यह एक्सपेरिमेंट होना चाहिए. हां, बस उसके एसेंस को खराब न करें.

सुनील आगे कहते हैं, मैं थोड़ा उनकी कॉस्ट्यूम से भी निराश हुआ हूं. यहां रामायण में वनवास के दौरान पूरे कपड़ों में दिखाया गया है. ऐसा नहीं था. जहां भी रामायण के कपड़ों की बात हुई है, वहां राम केवल एक भगवा रंग के कपड़ों में होते हैं. उन्होंने ट्रेडिशनल लुक के चार्म को खराब कर दिया है. जो नहीं होना चाहिए था.

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...