21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, अब...

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, अब इतने रुपये महंगा, पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। आज यानी शनिवार की सुबह जब लोग अमूल का दूध खरीदने पहुंचे तो उन्हें दूध दो रुपये महंगा मिला। अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस बारे में मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया, “हम सिर्फ फुल क्रीम और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा रहे हैं। नई कीमतें 16 अक्टूबर 2022 से लागू होंगी।” फेस्टिव सीजन में दूध महंगा होने से लोगों के बजट पर काफी असर पड़ेगा। पहले अमूल और अब मदर डेयरी की ओर से दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

इन कंपनियों ने बढ़ाए हैं दाम
इस हफ्ते दो कंपनियों ने दूध के दाम में इजाफा किया था। इस सप्ताह 11 अक्टूबर को मेधा और सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इन दोनों ही कंपनियों का दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

पहले महंगे चारे का दिया गया था हवाला
अमूल ने पिछली बार जब दाम बढ़ाए थे, तो लागत में बढ़ोतरी का हवाला दिया था। गौरतलब है कि चारे की महंगाई दर अभी भी रेकॉर्ड स्तर के करीब बनी हुई है। शुक्रवार को जारी हुए थोक महंगाई के आंकड़ों से यह बात पता चलती है। थोक महंगाई दर के आंकड़ों के अनुसार, चारे की महंगाई दर 25 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। चारा महंगा होने से दूध उत्पादन की लागत बढ़ रही है और पशुपालकों का मुनाफा घट रहा है।

अगस्त में भी बढ़ाए गए थे रेट
बता दें कि गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड अमूल ब्रैंड नेम के साथ अपने डेयरी प्रोडक्ट्स बेचता है। लोकप्रिय मिल्क ब्रैंड अमूल और मदर डेयरी ने इससे पहले अगस्त में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। लागत में वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में यह इजाफा किया गया था। इससे पहले मार्च में दूध की कीमतें बढ़ी थीं। आज फिर से कीमतों में इजाफा हुआ है। दूध का भारतीय परिवारों में काफी अधिक उपयोग होता है। इसलिए कीमतों में यह बढ़ोतरी लोगों के बजट को प्रभावित करेगी।

दूसरी कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं दाम
आज सुबह जब लोग दूध लेने के लिए निकले तो एक किलो अमूल दूध के पैकेट पर 61 रुपये की जगह 63 रुपये लिखा देखकर चौंक गए। अमूल ने फुल क्रीम दूध के दाम (Amul Full Cream Milk Price) 61 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये प्रति लीटर कर दिए हैं। हालांकि, दूध के दाम बढ़ने पर कंपनी की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब इस फेस्टिव सीजन में दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...