25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedचीन के बाद अमेरिका की भी हवा टाइट, कर्ज चुकाते-चुकाते निकल जाएगा...

चीन के बाद अमेरिका की भी हवा टाइट, कर्ज चुकाते-चुकाते निकल जाएगा इकॉनमी का दम!

Published on

नई दिल्ली

चीन के बाद अमेरिका की इकॉनमी पर भी खतरा मंडरा रहा है। देश का कर्ज 33 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है जिससे गवर्नमेंट शटडाउन की स्थिति पैदा हो गई है। इससे सरकार को अपने कर्मचारियों के लिए सैलरी देना मुश्किल हो सकता है। इससे चुनौतियों का सामना कर रही अमेरिकी इकॉनमी की मुश्किल बढ़ सकती है। देश में फ्यूल की कीमत हाई पर है, ऑटो इंडस्ट्री के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और महंगाई चरम पर है। कुछ जानकारों का कहना है कि देश में एक बार फिर मंदी की आशंका बढ़ गई है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। अगर यह मंदी में फंसती है तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

अगस्त में ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने अमेरिका की रेटिंग AAA से घटाकर AA+ कर दी थी। एजेंसी ने देश के बढ़ते कर्ज के कारण ऐसा किया था। अमेरिका का ग्रॉस नेशनल डेट बेहद तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन महीने में ही इसमें एक ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। फाइनेंशियल ईयर के पहले 11 महीनों में बजट डेफिसिट यानी सरकारी खर्च और इनकम में अंतर 1.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। यह पिछले साल की तुलना में 61 परसेंट अधिक है। ब्याज दरों में हाल में हुई बढ़ोतरी से सरकार के लिए कर्ज चुकाना पहले ही काफी महंगा हो चुका है। साथ ही सरकार के पास कर्ज चुकाने की कोई योजना नहीं है जिससे स्थिति और बदतर हो सकती है।

शटडाउन की आशंका
फिस्कल ईयर 30 सितंबर को खत्म हो रहा है और शटडाउन से बचने के लिए संसद को एक अक्टूबर तक 2024 के बजट को मंजूरी देनी होगी। लेकिन सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार को फंड देने के लिए जरूरी 12 बिलों में से अब तक किसी को भी मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए डेडलाइन तक प्लान के पारित होने की संभावना नहीं है। अमेरिका में गवर्नमेंट शटडाउन का खतरा ऐसे समय मंडरा रहा है जब अमेरिका को आर्थिक मोर्चे पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। देश में महंगाई और ब्याज दर चरम पर हैं, घाटा बेलगाम हो गया है, ऑटो इंडस्ट्री के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और फ्यूल की कीमत आसमान छू रही है। इससे देश में मंदी की आशंका बढ़ गई है।

गवर्नमेंट शटडाउन से अधिकांश सरकारी एजेंसियों की सर्विसेज बंद हो जाएगी और सभी गैर जरूरी सरकारी कर्मचारियों को अनपेड लीव पर जाना होगा। ईवाई के एनालिस्ट्स के मुताबिक देश में करीब 800,000 नॉन-एमरजेंसी फेडरल वर्कर हैं जिनकी एवरेज सैलरी 95,000 डॉलर है। इससे अमेरिका की इकॉनमी को हर हफ्ते छह अरब डॉलर का नुकसान होगा और चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ में 0.1 परसेंटेज पॉइंट की गिरावट आ सकती है। अमेरिका के इतिहास में कई बार शटडाउन हुए हैं। 2018 के अंत और 2019 के शुरुआत में भी देश में गवर्नमेंट शटडाउन हुआ था।

कितना देना होगा ब्याज
फिस्कल रिस्पॉन्सिबिलिटी के काम करने वाले ग्रुप Peter G. Peterson Foundation के सीईओ माइकल पीटरसन ने कहा, ‘हाल में महंगाई और ब्याज दरों में काफी तेजी आई है। इससे डेट की कॉस्ट में अचानक और तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। अगले दशक में 10 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा ब्याज देना होगा। इससे हमारे बच्चों और उससे अगली पीढ़ी का भविष्य खराब होगा।’ अमेरिका में ब्याज दर 22 साल के टॉप पर है और हाउसिंग मार्केट 2011 के बाद सबसे सेल्स स्लोडाउन की तरफ बढ़ रहा है। देश में फ्यूल की कीमत एक साल के उच्चतम स्तर पर है।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...