9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedआटे-दाल के बाद अब आलू-टमाटर भी होगा महंगा! बिगड़ेगा रसोई का बजट

आटे-दाल के बाद अब आलू-टमाटर भी होगा महंगा! बिगड़ेगा रसोई का बजट

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई से इस साल लोग काफी त्रस्त हैं. रसोई की सभी महत्वपूर्ण सामानों की कीमत आसमान छू रही हैं. प्याज, टमाटर के दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं. अब जो खबर सामने आ रही है वह किसानों के साथ-साथ देश की जनता को भी परेशान करेगी. आशंका जताई जा रही है कि टमाटर का उत्पादन 4 फीसदी और आलू का प्रोडक्शन 5 प्रतिशत तक नीचे गिर सकता है. इसके चलते महंगाई में इजाफा हो सकता है.

सब्जियों के मामले में आलू, टमाटर और प्याज को रसोई की सबसे बड़ी जरूरत माना जाता है. इनकी कीमतों में थोड़ा-बहुत फेरबदल होते ही हर किसी का रसोई का बजट हिल जाता है. अब जिस तरह की स्थिति बन रही है, उससे लग रहा है, इन उत्पादों को खरीदने के जनता को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी.

टमाटर होगा लाल, चुकाना होगा ज्यादा दाम!
कृषि मंत्रालय ने टमाटर उत्पादन में 4 फीसदी की कमी का अनुमान जताया है. कृषि मंत्रालय के मुताबिक इस साल टमाटर का उत्पादन 2 करोड़ 3.3 लाख टन रह सकता है जबकि पिछले साल टमाटर का कुल उत्पादन 2 करोड़ 11.8 लाख टन था. ये अनुमान कृषि मंत्रालय की तरफ से बागवानी फसलों के उत्पादन को लेकर जारी किये गए पूर्वानुमान के बाद सामने आया है.

टमाटर की महंगाई से लोग पहले से ही परेशान हैं. इस बार दिवाली के 3-4 दिन पहले से ही टमाटर के दाम बढ़ने लगे थे. इस वक्त इसकी कीमत 80 रुपए प्रति किलो से ऊपर जा चुकी है. त्योहारों के अलावा अक्टूबर की शुरुआत में हुई बारिश से टमाटर की फसल को नुकसान हुआ. इस दौरान सप्लाई में कमी आई, जिसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

आलू का उत्पादन घटने की आशंका
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक आलू का उत्पादन 2021-22 में 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5 करोड़ 33.9 लाख टन रहने का अनुमान है. जबकि पिछले साल इसका उत्पादन 5 करोड़ 61.7 लाख टन हुआ था.

प्याज का उत्पादन बढ़ने का अनुमान
इस बार प्याज के उत्पादन में भारी इजाफा देखने को मिला है. इस साल प्याज का उत्पादन 3 करोड़ 12.7 लाख टन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल 2 करोड़ 66.4 लाख टन प्याज का उत्पादन हुआ था.

फलों और दूसरी सब्जियों का उत्पादन बढ़ा
फलों और सब्जियों के उत्पादन को लेकर भी कृषि मंत्रालय ने अनुमान जाहिर किए हैं. इस साल देश में सब्जियों का उत्पादन 20 करोड़ 48.4 लाख टन होने का अनुमान है. ये आंकड़ा पिछले साल के 20 करोड़ 4.5 लाख टन के मुकाबले ज्यादा रहेगा. अगर बात करें फलों के उत्पादन की तो इस साल 10 करोड़ 72.4 लाख टन फलों का उत्पादन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल 10 करोड़ 24.8 लाख टन फलों का उत्पादन हुआ था.

बागवानी फसलों के उत्पादन में होगा इजाफा
कृषि मंत्रालयों के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस साल बागवानी फसलों के उत्पादन में 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है. ऐसे में इनका उत्पादन 34 करोड़ 23.3 लाख टन रह सकता है जबकि पिछले साल ये 33 करोड़ 46 लाख टन था. केन्द्र सरकार हर फसल वर्ष को लेकर अलग-अलग समय पर पूर्वानुमान आंकड़े जारी करती है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...