13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedटीसीएस-इन्फोसिस के बाद अब विप्रो और टेक महिंद्रा... IT सेक्टर पर छा...

टीसीएस-इन्फोसिस के बाद अब विप्रो और टेक महिंद्रा… IT सेक्टर पर छा रही सुस्ती

Published on

नई दिल्ली

आईटी सेक्टर का टाइम कुछ सही नहीं चल रहा है। टीसीएस (TCS) और इन्फोसिस (Infosys) के बाद विप्रो (Wipro) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के तिमाही नतीजे भी अच्छे नहीं रहे। देश की इन दिग्गज आईटी कंपनियों का तिमाही मुनाफा उम्मीद से कम रहा है। विप्रो और टेक महिंद्रा के तिमाही नतीजे गुरुवार को जारी हुए हैं। आईटी कंपनी टेक महिंद्रा का समेकित शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 26 फीसदी की गिरावट के साथ 1,118 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू चौथी तिमाही में 13 फीसदी बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के बोर्ड ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 32 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है।

विप्रो का मुनाफा घटा
विप्रो का समेकित शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में एक साल पहले की तुलना में 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 3,074 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का राजस्व दिसंबर तिमाही की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 23,190 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, यह एक साल पहले की तुलना में 11 फीसदी अधिक है। कंपनी के बोर्ड ने 445 रुपये प्रति शेयर के टेंडर ऑफर के जरिए शेयरों के बायबैक को भी मंजूरी दी है। कंपनी शेयरधारकों से करीब 26.9 करोड़ शेयरों का बायबैक करेगी। इससे पहले इन्फोसिस और टीसीएस के चौथी तिमाही के नतीजे भी उम्मीद से कम रहे थे।

क्यों गिर रहा मुनाफा
यह अमेरिका-यूरोप के बैंकिंग संकट का असर है। इन देशों में बैंकिंग संकट का असर देश की आईटी कंपनियों पर पड़ा है। लेकिन यह असर अभी खत्म नहीं हुआ है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसका असर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही पर भी पड़ने की आशंका है।

तेजी से आई सुस्ती
आईटी सेक्टर में सुस्ती उम्मीद से अधिक तेजी से आई है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘उत्तरी अमेरिका में इन्फोसिस और टीसीएस का तिमाही राजस्व क्रमश: 3.8% और 0.8% घटा है। आईटी कंपनियों को अमेरिका से मिलने वाले प्रोजेक्ट्स में कमी आई है। जनवरी में धीमी शुरुआत के बाद फरवरी में प्रोजेक्ट्स रोक दिये गए थे या रद्द कर दिए गए थे। मार्च में भी ऐसा जारी रहा। मार्च 2023 में अमेरिका के क्षेत्रीय बैंकों और यूरोपीय बैंकों में संकट के चलते प्रोजेक्ट मिलने की रफ्तार काफी घट गई। इससे जून 2023 की तिमाही भी प्रभावित होगी।

अमेरिका से कम मिल रहे प्रोजेक्ट्स
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने आगे कहा, ‘हमें सभी कंपनियों में कमजोर अमेरिकी परफॉर्मेंस आने पर आश्चर्य नहीं होगा। इसकी रिपोर्ट आने वाले दिनों में हमारे सामने आने की संभावना है।’ कोटक ने वित्त वर्ष 2024 के लिए कहा कि वित्तीय आंकड़ों के कमजोर रहने का अनुमान था। यहां जो महत्वपूर्ण है, वह स्ट्रक्चरल ग्रोथ ड्राइवर्स पर एक व्यू है। उदाहरण के लिए, क्या वित्त वर्ष 2025 में ग्रोथ प्री-कोविड लेवल को पार कर जाएगी?

ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगी
आईटी सेक्टर में मौजूदा सुस्ती ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘मौजूदा सुस्ती लंबी अवधि की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्पेंडिंग की सस्टेनेबिलिटी पर सवाल उठाएगी।’ हालांकि, कोटक इंस्टीट्यूशनल भारतीय आईटी कंपनियों के लिए अपने बेस केस वैल्यू में गहरी मंदी की उम्मीद नहीं करती है। ब्रोकरेज ने कहा, ‘हम हमारे वैल्यूएशन बेस केस में गहरी मंदी नहीं मानते हैं।’

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...