7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorized'अग्निवीर ज़िंदाबाद' 'भारत माता की जय', ट्रोल होने के बाद इंडिया के...

‘अग्निवीर ज़िंदाबाद’ ‘भारत माता की जय’, ट्रोल होने के बाद इंडिया के नारे लगा रहे अमिताभ बच्चन

Published on

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और आज भी वे दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और एक्स पर लगातार पोस्ट करते रहते हैं. हालांकि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिन्दूर पर पोस्ट ना करने पर बिग बी काफी ट्रोल हुए थे. वहीं ट्रोलिंग के बाद अब अमिताभ बच्चन ने भारत माता की जय के नारे लगाए हैं. दरअसल बिग बी नेएक्स पर की गई अपनी कई पोस्ट में भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तारीफ की है. बॉलीवुड के महानायक ने भारतीय सेना को ‘अग्निवीर’ कहकर श्रद्धांजलि भी दी है.

बिग बी ने भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर की तारीफ
एक्स पर अमिताभ बच्चन ने सोमवार की सुबह दो देशभक्ति भरी पोस्ट की. अपनी पहली पोस्ट में बिग बी ने अमेरिका, चीन और जर्मनी को दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं के रूप में मेंशन किया था जबकि भारत को चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बताया. उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में लिखा था, “टी 5390 (ii) -! भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.. संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी, भारत.. और 2.5 – 3 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी.. संयुक्त राज्य अमेरिका: 30.51 ट्रिलियन डॉलर के जीडीपी के साथ, चीन: 19.23 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ, जर्मनी: 4.74 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ. भारत: लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर.”

भारतीय सेना को ‘अग्निवीर’ कहकर दी श्रद्धांजलि
अपनी अगली पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने भारतीय सैनिकों की एक तस्वीर शेयर + की और हिंदी में लिखा, “टी 5390 (iii) अग्निवीर जिंदाबाद!! जय भारत माता की!! जय हिंद.”

पिता की कविता की पंक्तियां भी की शेयर
82 वर्षीय बच्चन ने अपने पिता और महान कवि, दिवंगत हरिवंश राय बच्चन के कलेक्शन से कुछ काव्य पंक्तियां भी शेयर की. बच्चन ने हिंदी में एक्स पर लिखा: “[T 5390 (i) – “किसको दोष दे, और किसको बताऊं अपना दुख, जब मिट्टी मिट्टी के साथ अन्याय करती है” ~ हरिवंशराय बच्चन.”

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. अभिनेता ने पहले तो खोखली पोस्टें कीं और 11 मई को उन्होंने पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले के बारे में डिटेल में लिखा, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...