9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedएआई खा जाएगा हर नौकरी, मंगल ग्रह से उम्मीद... एलन मस्क ने...

एआई खा जाएगा हर नौकरी, मंगल ग्रह से उम्मीद… एलन मस्क ने की डराने वाली भविष्यवाणी, बताया ऐसे काम करेंगे लोग

Published on

वॉशिंगटन

आज के समय एआई की चर्चा हर चीज में हो रही है। इसे एलन मस्क ने अपना सबसे बड़ा डर बताया है। उन्होंने कहा है कि शायद एआई के कारण हममे से किसी के पास भविष्य में नौकरी नहीं होगी। एलन मस्क पेरिस में वीवाटेक 2024 में बोल रहे थे, जहां उन्होंने चेतावनी दी और कहा कि अगर एआई ने सभी काम संभाल लिया तो जीवन का कोई अर्थ होगा या नहीं, इस बारे में वह अनिश्चित हैं। एलन मस्क ने एआई के बारे में एक भविष्यवाणी करते हुए माता-पिता को भी चेतावनी दी कि आखिर यह बच्चों को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है।

वीवाटेक 2024 में वह वेबकैम के जरिए बोल रहे थे। टेस्ला के सीईओ ने कहा कि शायद हम किसी के पास नौकरी नहीं होगी। मस्क ने कहा, ‘अगर आप ऐसी नौकरी करना चाहते हैं जो एक शौक की तरह है तो आप कर सकते हैं।’ लेकिन भविष्य में एआई और रोबोट वह सभी सुविधा देगा जो आप करना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि इस परिदृश्य को काम करने के लिए यूनिवर्सल हाई इनकम (UHI) चाहिए। UHI एक अवधारणा है जो एक ऐसे समाज की कल्पना करती है जहां एआई मानव श्रम की लागत को कम देता है जो सभी के लिए बुनियादी जरूरतों को किफायती बना देगा।

एआई की रफ्तार धीमी
UHI को यूनिवर्सल बेसिक इनकम नहीं मानना चाहिए, जिसमें सरकार हर किसी को एक निश्चित राशि देती है, चाहे उसकी आय कुछ भी हो। एलन मस्क ने एआई के भविष्य के बारे में बताते हुए कहा, ‘वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं होगी।’ पिछले कुछ वर्षों में एआई ने तेजी से प्रगति की है, जिससे शोधकर्ताओं और नियामकों को आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि एमआईटी के कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब के शोधकर्ताओं ने जनवरी में पाया कार्यस्थल पर एआई को जितना माना जा रहा था उससे धीमी गति से अपनाया जा रहा है।

मंगल ग्रह को बताया उम्मीद
सीएनएन के मुताबिक एक्स्पर्ट्स का मानना है कि एआई कुछ ऐसी नौकरियों पर कब्जा कर लेगा, जिन्हें हाई लेवल के इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत होती है, जैसे मानसिक स्वास्थ्य प्रोफेशनल, शिक्षक और क्रिएटिव क्षेत्र। भविष्य में एआई की भूमिका के बारे में आश्वस्त होने के बावजूद मस्क ने टेक्नोलॉजी को अपना सबसे बड़ा डर बताया। मस्क ने सम्मेलन में कहा कि उनकी योजना संभवतः 10 वर्षों के भीतर लोगों को मंगल ग्रह पर भेजना है। लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उम्मीद मंगल ग्रह है और सबसे बड़ा डर एआई है।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...