7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedएयर इंडिया ने इजरायल जाने वाली उड़ानों पर लगाई रोक, मिडिल-ईस्ट में...

एयर इंडिया ने इजरायल जाने वाली उड़ानों पर लगाई रोक, मिडिल-ईस्ट में तनाव की वजह से लिया फैसला

Published on

नई दिल्ली

इजरायल समेत मिडिल-ईस्ट के देशों में तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने 8 अगस्त तक के लिए तेल अवीव जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। ईरान की राजधानी तेहरान में हाल ही में हमास के एक बड़े नेता की हत्या के बाद मध्य-पूर्व के देशों में तनाव के हालात बन गये हैं। ईरान का आरोप है कि इस हत्या में इजरायल का हाथ है। उसने इसका बदला लेने का ऐलान किया है। इसकी वजह से ईरान से लेकर इजरायल तक और मध्य-पूर्व के अन्य देशों में जंग की स्थिति बन गई है।

हमास चीफ की ईरान में हत्या के बाद बढ़ी जंग की आशंका
हमास चीफ इस्माइल हानिया ईरान के सुप्रीम लीडर से मिलने और ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान आए हुए थे। वहां वह जिस इमारत में ठहरे हुए थे, उस पर हवाई हमला करके उसे उड़ा दिया गया। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी मारा गया था। इस घटना का मिडिल-ईस्ट के देशों में जबर्दस्त प्रतिक्रिया हुई। कई देशों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके खिलाफ बड़ी लड़ाई छेड़ने की चेतावनी दी है। ईरान ने घटना के पीछे इजरायल का हाथ बताते हुए बदला लेने की धमकी दी है।

इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के और गहराने की आशंका बढ़ गई है। अगर ईरान जवाबी कार्रवाई करता है तो भारत और अमेरिका समेत दुनिया भर में इसका असर पड़ेगा। इन सबको देखते हुए फिलहाल एयर इंडिया ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव जाने वाली अपनी उड़ानों को 8 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है।

इससे पहले लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक इस पश्चिमी एशियाई देश की यात्रा न करने तथा इजरायल और चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर देश छोड़ने को लेकर ‘‘सख्त परामर्श’’ जारी किया था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...