6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedएयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खामी, 3 दिनों तक थाइलैंड...

एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खामी, 3 दिनों तक थाइलैंड में फंसे रहे यात्री, क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Published on

नई दिल्ली

थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया में सवार 144 यात्रियों को कई गड़बड़ियों की वजह से करीब तीन दिनों तक फुकेत में ही फंसे रहना पड़ा। एआई-377 नंबर की यह फ्लाइट 16 नवंबर की शाम को फुकेत से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए टेक ऑफ करना था। लेकिन पहले एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खामी आ गई, फिर प्लेन को उड़ाने वाले पायलट और क्रू का डयूटी टाइम खत्म हो गया। इस वजह से तमाम यात्री 16 नवंबर की रात को थाइलैंड में ही फंसे रहे।

इसके अगले दिन भी यात्रियों को लेकर जब फ्लाइट ने टेक ऑफ किया तो फिर करीब ढाई घंटे बाद फ्लाइट को वापस थाइलैंड लैंड करना पड़ा, कारण था प्लेन में आई फिर से कोई तकनीकी खामी। खबर लिखे जाने तक भी इस फ्लाइट में फंसे सारे यात्री भारत नहीं आ पाए हैं। अभी भी 35 यात्री वहीं थाइलैंड में फंसे हुए हैं। हालांकि, इस मामले में एयर इंडिया का तर्क है कि 16 नवंबर को फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले फ्लाइट के लेट होने की वजह से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से भेजा गया
यह उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई थी। वैसे, स्टाफ ने यात्रियों की परेशानी को कम करने का हर संभव प्रयास किया। जिसमें होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था समेत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की गई। कुछ यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में भी भेजा गया। एयर इंडिया का कहना है कि इस फ्लाइट के 109 यात्रियों को भारत लाया जा चुका है। 35 यात्री भी जल्द यहां आ जाएंगे।

तकनीकी गड़बड़ी से अनजान यात्री
मामले में बताया गया कि यह फ्लाइट 16 नवंबर की रात को फुकेत से दिल्ली आनी थी। शुरूआत में 6 घंटे तक यात्रियों को यह बताया ही नहीं गया कि प्लेन में कोई तकनीकी खामी आ गई है। फिर यात्रियों को प्लेन में बोर्ड कराया गया। लेकिन एक घंटे बाद फिर से उन्हें उतार दिया गया। कारण पता लगा तो बताया गया कि पायलट के डयूटी टाइम खत्म हो रहे हैं।

…फिर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी
इसके अगले दिन फ्लाइट को फिर से टेक ऑफ कराया गया। लेकिन करीब ढाई घंटे हवा में रहने के बाद फिर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद अन्य फ्लाइट से यात्रियों को किसी तरह से दिल्ली लाया जा रहा है। वहां फंसे 35 यात्रियों को भी एक-दो दिनों में दिल्ली लाया जाएगा। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एयर इंडिया मैनेजमेंट की लापरवाही को इसका जिम्मेदार ठहराया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...