6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedमौत से पहले लाइव आई थीं आकांक्षा दुबे! चेहर पर उदासी-आंखों में...

मौत से पहले लाइव आई थीं आकांक्षा दुबे! चेहर पर उदासी-आंखों में आंसू, वायरल हो रहा वीडियो

Published on

मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की खबर से भोजपुरी सिनेमा में सन्नाटा पसर गया है. रविवार को एक्ट्रेस ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. एक्ट्रेस की अचानक मौत ने उनके परिवार और सभी फैंस का दिल तोड़ दिया है. आकांक्षा दुबे की मैत से हर किसी को गहरा सदमा लगा है.

एक्ट्रेस की मां का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. आकांक्षा दुबे के परिवारवालों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी सुसाइड कर सकती है. एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.

मौते से पहले लाइव आई थीं आकांक्षा दुबे!
आकांक्षा दुबे की मौत की गुत्थी के बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस रोती-बिलखती हुई नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो एक्ट्रेस की मौत से पहले का है. सुसाइड करने से पहले वो इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं, जिसमें उनके चेहरे पर उदासी और आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं.

आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो वायरल
वीडियो में देख सकते हैं कि आकांक्षा मुंह पर हाथ रखकर रो रही हैं. वो काफी उदास और परेशान लग रही हैं. आकांक्षा के इस वीडियो ने उनके तमाम फैंस को दुखी कर दिया है और साथ ही एक्ट्रेस की मौत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस को उनके तमाम चाहने वाले नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

फंदे से लटका मिला था एक्ट्रेस का शव
आकांक्षा दुबे ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी. वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला था. हालांकि, एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी की मौत को हत्या बताया है.

भोजपुरी का सितारा थीं आकांक्षा
आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक चमकता सितारा थीं. उन्होंने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ फिल्मों में काम किया था. साल 2021 में आकांक्षा का गाना ‘तुम जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. इसके अलावा भी उन्होंने कई सुपरहिट गानों में काम किया था.

सबसे शॉकिंग बात ये है कि जिस दिन आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सामने आई, उसी दिन उनका गाना ‘ये आरा कभी हारा नहीं…’ रिलीज हुआ था. गाने में वो भोजपुरी स्टार पवन सिंह संग नजर आईं. गाना 26 मार्च की सुबह रिलीज हुआ और उसी दिन एक्ट्रेस की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था. एक टैलेंटेड, खूबसूरत और यंग एक्ट्रेस का यूं इस तरह चले जाना वाकई में दिल तोड़ने वाला है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...