21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedबेंगलुरु जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में अचानक आने लगी जलने...

बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में अचानक आने लगी जलने की गंध! वापस लौटा विमान

Published on

नई दिल्ली

मुंबई से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की एक फ्लाइट में शनिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। जब विमान ने उड़ान भरी उस समय तक सब ठीक था। इसके बाद अचानक फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। केबिन में कुछ जलने की गंध आनी शुरू हो गई। इसके बाद यात्रियों ने शिकायत की तो विमान को वापस मुंबई में लैंड कराया गया। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित थे।

कोई खराबी नहीं
सूत्रों का कहना है कि विमान में बदबू तेजी से फैलने लगी थी। मुंबई लौटने पर जांच में पता चला कि यह पक्षी के जलने की गंध थी। उसके अलावा विमान या इंजन में कोई खराबी नहीं आई।

7 अगस्त को भरी थी पहली फ्लाइट ने भरी थी उड़ान
अकासा एयर की पहली फ्लाइट 7 अगस्त को उड़ान भरी थी। अकासा की पहली फ्लाइट मुंबई से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। इस सात अक्टूबर को अकासा एयर ने अपने दो महीने पूरे किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के दिवंगत निवेशक और शेयर व्यापारी राकेश झुनझुनवाला और उनके परिवार की आकासा एयरलाइंस में सबसे ज्यादा करीब 45 फीसदी हिस्सेदारी है। झुनझुवाला के बाद दूसरे नंबर पर कंपनी के फाउंडर और सीईओ विनय दुबे की 16.13 फीसदी हिस्सेदारी है।

कम किराये में सफर की सुविधा
आकासा एयरलाइंस को लो-कॉस्ट कैरियर के तौर पर शुरू किया गया है यानी कम किराये की दरों पर यात्री हवाई सफर का लुत्फ ले सकते हैं। कम किराये की सुविधा के कारण कंपनी बाकी लो कॉस्ट एयरलाइंस जैसे कि स्पाइसजेट, इंडिगो और गो फर्स्ट आदि के साथ प्रतिस्पर्धा में है। अगले पांच वर्षों में एयरलाइंस में 72 विमान शामिल करने की प्लानिंग है। कंपनी पिछले वर्ष 26 नवंबर को 72 मैक्स विमानों को खरीदने के लिए बोइंग से करार किया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...