17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedअक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने फैन को दिया धक्का, खिलाड़ी को अच्छी...

अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने फैन को दिया धक्का, खिलाड़ी को अच्छी नहीं लगी ये बात, लगाया फैन को गले

Published on

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की दरियादिली के बारे में तो सभी जानते हैं। साथ ही वह अपने फैंस के लिए काफी केयरिंग हैं ये भी वह कई बार साबित कर चुके हैं। एक बार फिर उनका ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आप भी कहेंगे कि खिलाड़ी अच्छे एक्टर ही नहीं नेक दिल इंसान भी हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां बॉडीगार्ड ने एक फैन को खदेड़ दिया मगर एक्टर ने उस फैन को बुलाया और गले लगा लिया। अब एक्टर की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है।

ट्विटर पर अक्षय कुमार के ढेरों फैन पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी फिल्म के प्रचार प्रसार के एक इवेंट से ये वीडियो सामने आया है जहां अक्षय का ये मूमेंट कैद हो गया।

फैन बैरिकेड लांघकर एक्टर से मिलने आया
वीडियो में अक्षय कुमार मैं खिलाड़ी  गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। उनके साथ को-एक्टर इमरान हाशमी  भी दिख रहे हैं। फिर स्टेज से उतरकर अक्षय कुमार बैरिकेड के पार खड़े फैंस से भी मिलने जाते हैं। वह सभी फैंस से हाथ मिला रहे होते हैं तभी एक फैन बैरिकेड लांघकर एक्टर से मिलने आ जाता है।

अक्षय कुमार ने फैन को धकेला
तभी अक्षय कुमार के आसपास खड़े कई गार्ड्स ने पीछे धकेल दिया। इस चलते फैन दूर जाकर गिरा। इसके बाद अक्षय कुमार ने अपने गार्ड्स को रोका बल्कि फैन को गले भी लगा लिया। लाजिमी है कि गार्ड भी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इतनी भीड़ में एक्टर की सुरक्षा के चलते उन्होंने फैन को पीछे धकेला। फैन भी सिक्योरिटी को तोड़कर एक्टर के पास आया था।

कब रिलीज होगी सेल्फी
बता दें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार सेल्फी फिल्म (Selfie) में साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 24 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है जिसे राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...