13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअक्षय ने बताया उन्होंने क्यों छोड़ी 'हेरा फेरी 3', फैंस से मांगी...

अक्षय ने बताया उन्होंने क्यों छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’, फैंस से मांगी माफी और बोले- मुझे भी दुख है

Published on

जब से यह खबर आई कि अक्षय कुमार अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं, तब से फैंस को बड़ा झटका लगा है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो अक्षय ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं? इस फिल्म में अब अक्षय को कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस किया है। लेकिन फैंस बेहद निराश हो गए हैं और कह रहे हैं कि ‘अगर अक्षय नहीं तो फिर हेरा फेरी 3’ भी नहीं। अक्षय कुमार ने अब खुद ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि आखिर वह क्यों इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और किस बात से उनका दिल दुखा।

हाल ही सोशल मीडिया पर Paresh Rawal ने एक यूजर के सवाल के जवाब में कन्फर्म किया था कि अब Kartik Aaryan ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा हैं। इसी के बाद से ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि कार्तिक आर्यन ने Hera Pheri 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। ट्विटर पर फैंस ‘No Akshay No Hera Pheri 3 ट्रेंड करने लगे। अब इस पूरे मुद्दे पर अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया है और बताया है कि कहां क्या गलत हुआ। अक्षय के मुताबिक, मेकर्स और उनकी सोच अलग होने के कारण उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। अक्षय ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के लिए फैंस से माफी भी मांगी है।

अक्षय कुमार ने बताया क्यों छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’
हाल ही हुए एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, ‘हेरा फेरी मेरा एक हिस्सा रही है। अन्य लोगों की तरह मेरी भी इससे जुड़ी अच्छी यादें हैं। मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों में तीसरा पार्ट नहीं बनाया गया। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हमें चीजों को अब ढहाना होगा, तोड़ना होगा। जब यह फिल्म मुझे ऑफर की गई थी, तब मैं इसकी स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था। मुझे वह पसंद नहीं आई थी। मुझे अब वह करना है जो लोग देखना चाहते हैं। इसलिए मैंने फिल्म छोड़ दी।’

क्रिएटिव चीजों से खुश नहीं थे अक्षय
अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘मैं अपने कदम पीछे ले लिए। यह (हेरा फेरी) मेरी जिंदगी का हिस्सा है। यह मेरे लिए एक सफर है। मैं इस बात के लिए भी दुखी हूं कि मैं इसे नहीं कर सकता। लेकिन जिस तरह से क्रिएटिव चीजें हुई हैं, उनसे मैं बिल्कुल भी खुश नहीं हूं।’

सुनील शेट्टी ने भी कहा था- अक्षय के बिना ‘हेरा फेरी 3’ नहीं
‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइज का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज हुआ था और यह जबरदस्त हिट रहा था। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी बहुत पसंद की गई थी। छह साल बाद यानी 2006 में जब इसी तिकड़ी के साथ ‘हेरा फेरी 2’ आई तो उसने भी धमाल मचा दिया था। तभी से फैंस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुनील शेट्टी ने भी एक बार कहा था कि अक्षय के बिना ‘हेरा फेरी 3’ का कोई मतलब ही नहीं है। अब जब सारी चीजें सामने आई गई हैं और अक्षय भी ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं तो फैंस नाराज हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...