6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedअलर्ट! फेसबुक चलाने वाले 1.2 अरब लोगों का डेटा चोरी, बेचे जा...

अलर्ट! फेसबुक चलाने वाले 1.2 अरब लोगों का डेटा चोरी, बेचे जा रहे मोबाइल नंबर, फौरन उठाएं ये कदम

Published on

दुनियाभर के 1.2 अरब लोगों का फेसबुक डेटा चोरी हो गया है। आसान भाषा में समझाएं तो फेसबुक अकाउंट के अंदर आपकी जो डिटेल होती हैं जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, अड्रेस, जन्‍मतिथि, शहर, राज्‍य और देश वगैरह की जानकारी, उसे एक साइबर अपराधी ने चुरा लिया है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधी उस डेटा को डार्क वेब पर बेच रहा है। अपराधी का नाम ByteBreaker है। उसने दावा किया है कि फेसबुक के एक टूल में कमी ढूंढकर उसने डेटा चुराया है। हालांकि कुछ सिक्‍योटिरी एक्‍सपर्ट्स को शक है कि शायद ByteBreaker के पास इतना डेटा ना हो। वहीं, मेटा ने इस मामले में कहा है कि डेटा साल 2021 के पुराने चोरी हुए डेटा से लिया गया है, जिसमें 50 करोड़ से ज्‍यादा लोग प्रभावित हुए थे। कंंपनी ने एक बयान में कहा कि यह 2021 का है। कोई नया दावा नहीं है। हमने कई साल पहले इसका खुलासा किया था और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए हैं।

तो होगी स्‍क्रैपिंग की सबसे बड़ी घटना
इस चोरी ने एक बार फ‍िर से मेटा और फेसबुक पर यूजर्स की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़ा किया है। कहा जाता है कि वेब स्‍क्रैपिंग के जरिए डेटा को कॉपी-पेस्‍ट किया गया है। वेब स्क्रैपिंग ऐसी टेक्‍नॉलजी है, जिसमें वेबसाइटों से ऑटोमेटेड टूल्स का इस्तेमाल करके डेटा को जुटाया जाता है। आसान तरीके में समझना हो तो यह डेटा को कॉपी-पेस्‍ट करने जैसा है। रिपोर्ट के अनुसा, चोरी हुए डेटा में जितनी इन्‍फर्मेशन है उससे किसी भी यूजर की पहचान आसानी से उजागर हो सकती है।

आपको फौरन उठाने चाहिए ये कदम
अभी मालूम नहीं है कि 1.2 अरब यूजर्स किन देशों से ताल्‍लुक रखते हैं। क्‍योंकि दुनियाभर के फेसबुक यूजर्स का डेटा चोरी होने की बात सामने आई तो भारतीय यूजर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को अपने फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड बदल देना चाहिए। अगर फेसबुक अकाउंट में बैंक डिटेल्‍स भी है तो बैंक अकाउंट नंबर पर फ्रॉड अलर्ट सेट करना चाहिए या फ‍िर अपने बैंक अकाउंट से जुड़े सभी पासवर्ड बदल देने चाहिए।

फेसबुक डेटा चोरी पर मेटा का कहना
फेसबुक डेटा चोरी पर मेटा का कहना है कि साइबर अपराधी जिस डेटा का दावा करता है। वह 2021 के एक डेटा ब्रीच से लिया गया है। उस साल 50 करोड़ फेसबुक यूजर्स की जानकारी चोरी हो गई थी। हालांकि एक्‍सपर्ट्स ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। कहा है कि ऐहतियात बरतते हुए यूजर्स को अपना डेटा सुरक्ष‍ित कर लेना चाहिए। यह भी कहा गया है कि अगर ByteBreaker का दावा सही साबित होता है तो यह किसी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म से डेटा स्‍क्रैपिंग की सबसे बड़ी घटना होगी। वहीं फेसबुक ने डेली मेल से कहा है कि कंपनी को पूरा भरोसा है डेटा पुराना है। कोई नया डेटा नहीं लिया गया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...