7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedडिस्चार्ज हुईं आलिया, नन्ही परी को लेकर अस्पताल से निकलीं, देखें पहली...

डिस्चार्ज हुईं आलिया, नन्ही परी को लेकर अस्पताल से निकलीं, देखें पहली झलक

Published on

न्यूली मॉम आलिया भट्ट हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं. रणबीर और आलिया अपनी लिटिल प्रिंसेस को लेकर अपने घर के लिए निकल चुके हैं. नन्ही परी के वेकलम के लिए कपूर खानदान में जोरों-शोरों पर तैयारियां की गई हैं. हर किसी के लिए ये पल बेहद खास है.

बेटी को लेकर हॉस्पिटल से निकलीं आलिया भट्ट
हॉस्पिटल से निकलते हुए रणबीर और आलिया की कार की फोटोज सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ब्लैक कलर की रेंज रोवर कार में रणबीर और आलिया अपनी नन्ही परी को लेकर हॉस्पिटल से निकले हैं. आलिया और उनकी नन्ही परी की पहली झलक पाने के लिए बेताब फैंस हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए. कपूर खानदान की लिटिल प्रिंसेस किसकी तरह दिखती हैं, ये जानने के लिए हर कोई उत्सुक हैं.

डिलीवरी के बाद आलिया की पहली झलक
कपूर खानदान की नन्ही परी के दीदार तो फैंस को अभी नहीं हुए. लेकिन आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद पहली झलक फैंस को देखने को मिली है. कार के शीशे से बाहर देखती आलिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. आलिया ब्लैक आउटफिट में नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं. मां बनने की खुशी और सुकून आलिया के चेहरे पर साफ नजर आ रही है.

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है. मम्मी-पापा बनने के बाद आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना ही नहीं है. पूरे कपूर खानदान और भट्ट परिवार में खुशियों का माहौल है. घर में नन्ही परी के आने से सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं. अब लिटिल प्रिंसेस के वेलकम के लिए भी कपूर परिवार ने खास तैयारियां की हैं.

पैरेंट क्लब में शामिल हुए रणबीर-आलिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अब पैरेंट क्लब में शामिल हो गए हैं. बेटी के जन्म से दोनों की जिंदगी खुशियों से भर गई हैं. मम्मी-पापा बनकर दोनों काफी स्पेशल फील कर रहे हैं. खबरें आई थीं कि पहली बार अपनी बेटी को गोद में लेते समय आलिया और रणबीर दोनों ही काफी इमोशनल हो गए थे. दोनों की आंखों में खुशी के आंसु थे.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग की थी. आलिया और रणबीर की शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी. शादी के कुछ समय बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करके फैंस को सरप्राइज किया था. अब आलिया और रणबीर के घर नन्ही परी के आने से उनके तमाम फैंस खुशियां मना रहे हैं. अब देखते हैं कपल की बेटी की पहली झलक कब देखने को मिलती है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...