8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमां बनने वाली हैं आलिया, रणबीर संग पहुंचीं हॉस्पिटल, जल्द आएगा नन्हा...

मां बनने वाली हैं आलिया, रणबीर संग पहुंचीं हॉस्पिटल, जल्द आएगा नन्हा मेहमान!

Published on

कपूर खानदान में इस समय खुशी और एक्साइटमेंट का महौल है, क्योंकि उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं. जी हां, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाले हैं. दोनों हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं. हॉस्पिटल के बाहर कपल को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है. हर किसी को अब नन्हे मेहमान का इंतजार है.

आलिया-रणबीर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट की डिलीवरी नवंबर में एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में होनी है. ऐसे में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को आज सुबह एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में जाता देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए हैं. कपूर परिवार के साथ अब रणबीर-आलिया के तमाम फैंस नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार,आलिया भट्ट अपनी डिलीवरी के लिए ही हॉस्पिटल पहुंची हैं. रणबीर भी उनके साथ हैं. सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की हॉस्पिटल के बाहर से तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हर कोई उस मोमेंट का इंतजार कर रहा है, जब आलिया अपने बेबी को जन्म देंगी.आलिया और रणबीर दोनों के लिए ये पल काफी स्पेशल है. दोनों अपने बेबी के बर्थ के पहले के मोमेंट्स को साथ मिलकर यादगार बना रहे हैं.

रणबीर-आलिया ने की थी इंटीमेट वेडिंग
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में एक दूसरे संग शादी रचाई थी. दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ही इंटीमेट वेडिंग की थी. लेकिन आलिया और रणबीर की शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी. दोनों ने अपने घर में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था.

कपल की शादी और रस्मों के साथ उनका वेडिंग लुक भी खूब चर्चा में रहा था. रणबीर और आलिया की वेडिंग फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. आलिया के कलीरों से लेकर मंगलसूत्र तक, हर चीज में रणबीर का लकी नंबर 8 नजर आया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी.

वहीं, शादी के कुछ समय बाद ही आलिया और रणबीर ने फैंस को गुड न्यूज दे दी. प्रेग्नेंसी में आलिया सुपर एक्टिव रहीं. अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को आलिया ने प्रेग्नेंसी की हालत में जमकर प्रमोट किया. फैंस ने भी फिल्म को काफी पसंद किया और उसे हिट करा दिया. अब हर कोई आलिया और रणबीर के बेबी का इंतजार कर रहा है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...