11 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedआलिया की प्राइवेट फोटोज लीक, रणबीर बोले- कानूनी तरीके से निपट रहे

आलिया की प्राइवेट फोटोज लीक, रणबीर बोले- कानूनी तरीके से निपट रहे

Published on

कैसा लगेगा आपको, अगर कोई आपकी फोटोज चोरी- छिपे क्लिक कर ले और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दे? जाहिर सी बात है कि आप बौखला जाएंगे. और अगर बात होगी किसी सेलेब की तो फिर तो ये फोटोज बहुत तेजी से वायरल होंगी. चर्चा का विषय भी बनेंगी. कुछ ऐसा ही किस्सा आलिया भट्ट के साथ कुछ दिनों पहले हुआ था. आलिया अपने लिविंग रूम में बैठी थीं. परिवार वालों से बात कर रही थीं कि कुछ फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटो क्लिक की, जिसके बारे में उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. आलिया को जैसे ही लगा कि उनकी कोई तस्वीरें क्लिक कर रहा है, उन्होंने इस बात के खिलाफ आवाज उठाई और सोशल मीडिया पर पूरी किस्सा साझा किया.

आलिया ने शेयर की थी पोस्ट
आलिया ने बताया कि उनके घर के पास वाली बिल्डिंग से दो फोटोग्राफर्स बिना उनकी मर्जी और उन्हें पता लगे, फोटोज क्लिक कर रहे थे. यह प्राइवेसी ब्रीच की बात थी. यानी की प्राइवेट स्पेस में किसी अनजान शख्स ने दख्लअंदाजी की और आलिया को इसके बारे में पता नहीं. आलिया ने लिखा था कि क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं? मैं आराम से अपने लिविंग रूम में बैठी थी और अचानक मुझे लगा कि मुझे कोई देख रहा है. मैंने फेस ऊपर किया तो देखा कि दो लोग पास की बिल्डिंग से मुझे कैप्चर कर रहे हैं. किस दुनिया में लिखा है कि किसी के साथ इस तरह करना सही बात है?

रणबीर ने किया रिएक्ट
नए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इस पूरे वाकया पर रिएक्ट किया है. रणबीर ने कहा कि यह बहुत ही बेहूदा हरकत थी. प्राइवेट स्पेस में जाकर यह हरकत की गई है. आप मेरे घर के अंदर का शूट नहीं कर सकते हैं. जो भी मेरे घर के अंदर हो रहा है, उसे शूट नहीं कर सकते हैं. वह मेरा घर है. ऐसा वहां नहीं किया जा सकता. हम इससे निपटने के लिए सही कानूनी तरीका अपना रहे हैं. इसके बारे में मुझे और कोई बात नहीं करनी है. पर सच में यह पूरा वाकया बहुत खराब हुआ है.

Miss Malini संग इस बारे में बात करते हुए रणबीर ने आगे कहा कि हम पैपराजी की इज्जत करते हैं. हमारी दुनिया का पैपराजी एक हिस्सा हैं. हम उनके साथ काम करते हैं, वे हमारे साथ काम करते हैं. लेकिन अगर इस तरह की चीजें होती हैं तो आपको कहीं न कहीं ये चीजें पीछे की ओर धकेलती हैं. आप शर्मनाक महसूस करते हैं, जब कोई आपके साथ इस तरह का बर्ताव करता है. बता दें कि रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट को इस पूरे वाकया में अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, करण जौहर और अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स का सपोर्ट मिला था.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...