9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorized​अल्लू अर्जुन अंतरिम जमानत पर रिहा, भगदड़ केस में हुए थे गिरफ्तार,...

​अल्लू अर्जुन अंतरिम जमानत पर रिहा, भगदड़ केस में हुए थे गिरफ्तार, HC ने कहा- एक्टर को स्वतंत्रता का अधिकार​

Published on

अल्लू अर्जुन को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही जमानत मिल गई है। हैदारबाद की नामपल्ली कोर्ट ने एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, पर उन्होंने लोअर कोर्ट के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी। तेलंगाना हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के चंद घंटों के अंदर ही अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी। साथ ही सुनवाई के दौरान कहा कि एक्टर को स्वतंत्रता का अधिकार है। वह एक्टर हैं, सिर्फ इसलिए उनके साथ ऐसा नहीं किया जा सकता।

अल्लू अर्जुन को शुक्रवार, 13 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से हिरासत में लिया गया था। हैदराबाद पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में थाने लाई और वहां पूछताछ की। फिर जरूरी मेडिकल जांच के बाद एक्टर को लोअर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। पर अल्लू अर्जुन ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी और अंतरिम जमानत की याचिका दायर की।

याचिका में बोले अल्लू अर्जुन- भगदड़ के लिए मैं जिम्मेदार नहीं
Allu Arjun ने हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि संध्या थिएटर में जो भगदड़ हुई, उसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही पुलिस को अपने आने की जानकारी दे दी थी। याचिका में एक्टर ने यह भी कहा है कि उन्होंने थिएटर मैनेजमेंट से अतिरिक्त सुरक्षा भी मांगी थी, पर पुलिस ने मुहैया नहीं करवाई।

क्या बोले अल्लू अर्जुन के वकील?
तेलंगाना हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान अल्लू अर्जुन के वकील ने कहा था कि पुलिस ने जो निर्देश दिए, उनमें कहीं ऐसा कुछ नहीं लिखा था कि एक्टर के आने से किसी की जान जा सकती है। वहीं सरकारी वकील ने कहा कि अल्लू अर्जुन को पता था कि थिएटर जाने से कोई अप्रिय घटना हो सकती है, पर फिर भी वह गए।

क्या है ‘पुष्पा 2’ का भगदड़ मामला?
मालूम हो कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में जब अल्लू अर्जुन पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए लोगों के बीच भगदड़ मच गई। दावा किया गया कि अल्लू अर्जुन बताए बिना ही थिएटर पहुंच गए थे। इस भगदड़ में एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका बेटा नाजुक स्थिति में पहुंच गया। इसी मामले में हाल ही चिक्कड़पल्ली पुलिस ने थिएटर के मालिक के साथ-साथ बालकनी के सुपरवाइजर और थिएटर के मैनेजर को गिरफ्तार किया था।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...