11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअल्लू अर्जुन बोले- मुझे गिरफ्तार किया, कोई बात नहीं… पर पुलिस को...

अल्लू अर्जुन बोले- मुझे गिरफ्तार किया, कोई बात नहीं… पर पुलिस को इस तरह मेरे बेडरूम में नहीं घुसना चाहिए था

Published on

‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन इस वक्त बहुत नाराज हैं। शुक्रवार, 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने घर पहुंची और सीधे बेडरूम में घुस गई। अल्लू अर्जुन को पुलिस ने संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ से महिला की मौत हो जाने के मामले में गिरफ्तार किया। इसके बाद एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, अब अल्लू अर्जुन को जमानत पर रिहा किया जा चुका है। पर अल्लू अर्जुन ने पुलिस के एक्शन और उनकी गिरफ्तारी के तरीके पर नाराजगी जाहिर की है।

Allu Arjun ने गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस के सामने आपत्ति जताई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर पुलिसवालों से बात करते दिख रहे हैं। साथ में पत्नी स्नेहा रेड्डी भी हैं।अल्लू अर्जुन पुलिसवालों से कह रहे हैं, ‘मुझे गिरफ्तारी से परेशानी नहीं है, लेकिन मेरे बेडरूम में आना और मुझे कपड़े नहीं बदलने देना थोड़ा ज्यादा है। मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं।’

‘पर सीधे बेडरूम में घुसना…’
एक्टर आगे बोले, ‘मुझे हिरासत में लेने की आपकी कोशिश में कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन मेरे बेडरूम में घुसना और फिर मुझे बाहर ले जाना, ये थोड़ा ज्यादा है।’ हालांकि, बाद में पुलिस अल्लू अर्जुन को पार्किंग में ले गई और वहां एक्टर को कॉफी पीने का टाइम दिया। साथ में पत्नी भी थीं, जो परेशान नजर आ रही थीं। अल्लू ने उन्हें समझाया और फिर पुलिस की गाड़ी में रवाना हो गए।

अल्लू बोले- न नाश्ता करने दिया, ना कपड़े बदलने दिए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने उन्हें न तो नाश्ता करने दिया और ना ही कपड़े बदलने का मौका दिया। और तो और सीधा उनके बेडरूम में घुसकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी स्नेहा को समझाते दिखे अल्लू अर्जुन
इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अल्लू अर्जुन लिफ्ट में जाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले सिंपल टी-शर्ट पहनी थी, पर गिरफ्तारी के बाद हुडी पहने दिखे। इस पर उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की टैगलाइन लिखी थी- फ्लावर नहीं फायर है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...