15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedAmazon ने फोड़ा महंगाई बम! 31 मई से Online शॉपिंग हो जाएगी...

Amazon ने फोड़ा महंगाई बम! 31 मई से Online शॉपिंग हो जाएगी महंगी, जानें कितने बढ़ेंगे दाम?

Published on

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदारी महंगी होने जा रही है। जी हां, अगर आपको अमेजन से कुछ खरीदना हैं, तो जल्दी कर लें, वरना 31 मई से किसी भी चीज के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। दरअसल अमेजन अपनी सेलर फीस और कमीशन चार्ज में संशोधन करने जा रहा है। अमेजन की ओर से प्रोडक्ट रिटर्न की फीस को बढ़ाया जाएगा। बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन वेंडर से कमीशन और फीस कलेक्ट करके कमाई करता है, जो वेंडर अमेजन प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट की बिक्री करते हैं।

इन कैटेगरी में बढ़ेगी कीमत
इकोनॉमक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया था कि उसकी तरफ से संशोधित फीक को 31 मई 2023 से लागू किया जा रहा है। अमेजन कई कैटेगरी जैसे कपड़ों, ब्यूटी, ग्रॉसरी और मेडिसिन के सेलर प्राइस में इजाफा करेगी। कंपनी की मानें, तो सेलर फीस में इजाफे की कई सारी वजह हैं जैसे मार्केट की हलचल और माइक्रो इकोनॉमी फैक्टर। इस सभी कारणों की वजह से कंपनी फीचर रेट कार्ड में बदलाव कर रही है।

किस प्रोडक्ट के कितने बढ़ेंगे दाम
रिपोर्ट की मुताबिक अमेजन की तरफ 500 रुपये से कम की खरीदारी पर सेलर फीस 5.5 फीसद से 12 फीसद के बीच लगाई जाएगी। जबकि 500 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग पर 15 फीसद सेलर फीच लगाई जा सकती है। वही 1000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर 22.5 फीसद सेलर फीस लगाई जा सकती है। इसके अलावा ब्यूटी सेक्शन में 300 रुपये से कम के प्रोडक्ट पर कमीशन बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत किया जाएगा। घरेलू परिवहन के प्रोडक्ट के डिस्ट्रीब्यूशन शुल्क में भी लगभग 20-23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...