12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई के लिए अंबानी-अडानी जिम्मेदार... विरल आचार्य के दावे में कितना दम,...

महंगाई के लिए अंबानी-अडानी जिम्मेदार… विरल आचार्य के दावे में कितना दम, SBI के टॉप इकनॉमिस्ट ने बताया

Published on

नई दिल्ली

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर रहे विरल आचार्य ने हाल में देश की बड़ी पांच कंपनियों को तोड़ने का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि रिलायंस ग्रुप (Reliance Group), टाटा ग्रुप (Tata Group), आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group), अडानी ग्रुप (Adani Group) और भारती टेलीकॉम (Bharti Airtel) जैसी बिग-5 कंपनियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है। रिटेल, रिसोर्सेज और टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर में इन कंपनियों के पास प्राइस तय करने की बहुत पावर है। कंप्टीशन बढ़ाने और प्राइसिंग पावर को कम करने के लिए बिग 5 कंपनियों को तोड़ दिया जाना चाहिए। लेकिन एसबीआई (SBI) के ग्रुप चीफ इकॉनमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष ने विरल आचार्य की इस राय को खारिज किया है।

सौम्य कांति घोष ने एक रिपोर्ट में कहा कि यह कहना सही नहीं है कि कुछ कंपनियों के हाथ में पावर हैं और इसके कारण देश में महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में महंगाई बढ़ने के लिए सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स की दिक्कतें जिम्मेदार हैं। महामारी का प्रकोप खत्म होने के बाद यूक्रेन वॉर के कारण कीमतों में तेजी आई है। कंपनी की हायर प्राइसिंग पावर के कारण कीमत नहीं बढ़ी है। इसलिए यह कहना सही नहीं है कि कंपनियां कीमतें तय करती हैं और इसके कारण देश में महंगाई ज्यादा है। घोष का कहना है कि खुदरा महंगाई के लिए फूड इनफ्लेशन जिम्मेदार है, कोर इनफ्लेशन नहीं।

कौन हैं विरल आचार्य
आचार्य ने जून 2019 में कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले ही आरबीआई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पॉलिसी रेट के कई फैसलों में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) के खिलाफ वोट दिया था। आचार्य का कहना है कि भारत को मैक्रोइकनॉमिक बैलेंस को बहाल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कंपनियों की बढ़ती ताकत से महंगाई के लगातार उच्च स्तर पर बने रहने का जोखिम है। आचार्य का कहना है कि कच्चे माल की कीमत में कमी का फायदा पूरी तरह भारतीय उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा क्योंकि बिग 5 कंपनियां मेटल, कोक, रिफाइंड पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग साथ-साथ रिटेल ट्रेड और टेलिकम्युनिकेशंस को कंट्रोल करती हैं।

Latest articles

रायगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायगढ़। विष्णुदेव साय एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने राजपारा स्थित जगन्नाथ...

पत्रकार सुरक्षा कानून पर शासन स्तर पर होगी चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया भरोसा

खरगोन। मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों...

श्रम संहिताओं के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन, मनाया काला दिवस

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नई श्रम संहिताओं के विरोध में बुधवार को विभिन्न...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...