11 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअंबुजा सीमेंट में से अपना एक हिस्सा बेचेगा अडानी समूह! रिपोर्ट में...

अंबुजा सीमेंट में से अपना एक हिस्सा बेचेगा अडानी समूह! रिपोर्ट में किया गया दावा

Published on

मुंबई

अडानी ग्रुप अंबुजा सीमेंट में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स ने इस मामले से परिचित लोग के हवाले अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ने गुरुवार को अपने सीमेंट बिजनेस- अंबुजा सीमेंट में 4% से 5% हिस्सा बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं से औपचारिक अनुरोध किया है।

हालांकि इस बारे में जब न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अडानी ग्रुप से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की तो उन्होंने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। पिछले साल ही अडानी ग्रुप ने भारत में होल्सिम एजी के सीमेंट बिजनेस – अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) – का अधिग्रहण $10.5 बिलियन में किया था, जो अब तक अडानी का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।

बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद से अडानी को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई लेकिन अब उसके लिए चीजें बेहतर होती दिखाई दे रही हैं। अब अडानी द्वारा ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब समूह इनवेस्टर्स के विश्वास को फिर से बनाना चाहता है।

हाल ही में अडानी ने समय के पहले अपने कई लोन्स का भुगतान कर अपने से जुड़े लोगों की चिंताएं दूर करने का प्रयास किया है। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि गौतम अडानी और उनके परिवार ने अपने समूह अदानी समूह के शेयरों द्वारा समर्थित सभी उधारों का भुगतान किया है।

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में क्या कहा गया?
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के अडानी समूह पर स्टॉक हेरफेर और टैक्स हेवन के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया गया। इसके अलावा भी रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह को बड़ा नुकसान भी हुआ। रिपोर्ट का जवाब देते हुए अडानी ने कहा कि इसे भारत पर सुनियोजित हमला बताया था। अडानी समूह ने रिपोर्ट को गलत बताते हुए कहा कि यह आधे अधूरे तथ्यों के जरिए बनाई गई है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...