9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका, चीन... चिप मैन्‍यूफैक्‍चरिंग में गेम बदलेगा भारत, टाटा की सेमीकंडक्टर यूनिट...

अमेरिका, चीन… चिप मैन्‍यूफैक्‍चरिंग में गेम बदलेगा भारत, टाटा की सेमीकंडक्टर यूनिट का निर्माण शुरू

Published on

नई दिल्‍ली

असम में टाटा की सेमीकंडक्टर यूनिट के निर्माण कार्य की शुरुआत आज एक बड़े समारोह के साथ हुई। इस मौके पर राज्‍य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन मौजूद रहे। केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री हमेशा से ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी पर जोर देते रहे हैं। आज असम में इस इकाई के निर्माण कार्य की शुरुआत के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 फरवरी, 2024 को मंजूरी दी थी।

भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए 21 दिसंबर, 2021 को 76,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ एक कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई थी। जून, 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने साणंद, गुजरात में एक सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करने के लिए माइक्रोन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

27 हजार करोड़ रुपये का होगा न‍िवेश
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि टाटा की सेमीकंडक्‍टर यून‍िट 27 हजार करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएगी। इससे 15 हजार प्रत्यक्ष और 11-13 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक बुनियादी उद्योग है। इससे विभिन्न अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम उद्योगों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इस यून‍िट की प्रस्तावित क्षमता प्रतिदिन 4.83 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप बनाने की है। उन्होंने यह भी बताया कि यह इकाई स्वदेशी उन्नत सेमीकंडक्टर पैकेजिंग तकनीकों के विकास के लिए एक केंद्र होगी। इसमें वायर बॉन्ड, फ्लिप चिप और आई-एसआईपी (इंटीग्रेटेड सिस्टम इन पैकेज) प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। इन तीनों प्रमुख तकनीकों को इस संयंत्र में डिप्‍लॉय किया जाएगा। इनका विकास भारत में ही किया जा रहा है। ये प्रौद्योगिकियां ऑटोमोटिव (विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन), संचार, नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य जैसे प्रमुख अनुप्रयोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि देश भर के 113 शैक्षणिक संस्थानों में सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन में बी.टेक, एम.टेक और पीएचडी स्तर पर 85,000 उद्योग के लिए तैयार कार्यबल को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें से 9 पूर्वोत्तर में हैं, जिनका ब्‍योरा नीचे दिया गया है:

राज्य संस्थान का नाम
असम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर
मिजोरम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मिजोरम
मणिपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मणिपुर
नागालैंड राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान नागालैंड
त्रिपुरा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला
सिक्किम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिक्किम
अरुणाचल प्रदेश राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अरुणाचल प्रदेश
मेघालय नॉर्थ-ईस्‍टर्न ह‍िल यून‍िवर्सिटी, शिलांग
मेघालय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मेघालय

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...