8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअमेरिकी कॉमेडियन का ट्विटर अकाउंड सस्पेंड, मस्क ने बताई असली वजह

अमेरिकी कॉमेडियन का ट्विटर अकाउंड सस्पेंड, मस्क ने बताई असली वजह

Published on

वॉशिंगटन

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अमेरिकन कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। ग्रिफिन का अकाउंट सस्पेंड करने के पीछे वजह, मस्क का नाम और डीपी कॉपी करना बताया गया है। कैथी का हैंडल तो उनके अपने नाम से ही था, लेकिन उन्होंने अपना डिसप्ले नेम एलन मस्क कर लिया था। गौरतलब है कि ट्विटर के नए नियमों के मुताबिक प्रतिरूपण करने पर यूजर्स का अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड किया जा सकता है। वहीं एक अन्य अमेरिकी सुपरमॉडल गिगी हैडिड ने ट्विटर को नफरत की जगह बताते हुए यहां से दूरी बना ली है।

मस्क ने ट्वीट में बताई वजह
इसको लेकर एलन मस्क ने भी ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने कैथी ग्रिफिन का अकाउंट सस्पेंड किए जाने के पीछे की वजह भी बताई है। मस्क ने लिखा है कि अगर किसी ने अपने अकाउंट का नाम दूसरे के नाम पर रखा है और उसके साथ स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह पैरोडी अकाउंट है तो उसका यही अंजाम होगा। उन्होंने आगे लिखा कि वह किसी दूसरे के अकाउंट का प्रतिरूपण कर रही थीं, इसीलिए उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही मस्क ने यह भी कहा है कि जो भी दूसरे के अकाउंट का प्रतिरूपण करेगा और पैरोडी अकाउंट की बात स्पष्ट नहीं करेगा, उन सभी को परमानेंटली सस्पेंड कर दिया जाएगा।

अब नहीं दी जाएगी कोई वॉर्निंग
ट्विटर के नए सीईओ ने आगे कहा कि वेरिफिकेशन रोलआउट किया जा रहा है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों का अकाउंट सस्पेंड किए जाने से पहले किसी तरह की वॉर्निंग नहीं दी जाएगी। मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पहले किसी का अकाउंट सस्पेंड किए जाने से पहले वॉर्निंग दी जानी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बिना किसी चेतावनी के अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर किसी ने नाम भी बदला तो उसका वेरिफाइड चेकमार्क अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया जाएगा।

गिगी हैडिड ने छोड़ा ट्विटर
एलन मस्क के आने के बाद से ट्विटर पर कई तरह के असर दिख रहे हैं। सुपरमॉडल गिगी हैडिड ने ट्विटर छोड़ दिया है। उन्होंने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नफरत की जगह बताया। गिगी ने बताया कि उन्होंने ट्विटर छोड़ दिया है। उन्होंने यह कदम यहां पर बड़े पैमाने पर हुई छंटनी के बाद उठाया है। इसके साथ ही गिगी ने मस्क पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व के आने के बाद ट्विटर नफरत का अड्डा बनता जा रहा है। मैं ऐसी किसी भी चीज का हिस्सा नहीं बनने वाली हूं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...