8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedबायकॉट चाइनीज गुड्स के नारे के बीच चीन से इंपोर्ट में इस...

बायकॉट चाइनीज गुड्स के नारे के बीच चीन से इंपोर्ट में इस साल भी भारी बढ़ोतरी

Published on

नई दिल्ली

हम पिछले कई साल से बायकॉट चाइनीज गुड्स का नारा लगा रहे हैं। इसके वावजूद पिछले साल चीन से इंपोर्ट 46.29 फीसदी बढ़ा था। चालू साल में भी यह 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है। इस साल के नौ महीने में ही चीन से इंपोर्ट पिछले साल के मुकाबले 31 फीसदी ज्यादा रहा है। ऐसा तब हो रहा है जबकि लोग दैनंदिन जीवन में चाइनीज गुड्स का बहिष्कार कर रहे हैं। सरकार भी आत्मनिर्भर भारत को कार्यरूप देने पर जोर-शोर से काम कर रही है। ऐसे में भी चीन से इंपोर्ट क्यों बढ़ रहा है, जानते हैं आप? नहीं जानते हैं तो आइए हम बताते हैं।

चीन से क्या खरीदता है भारत
चीन से भारत इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल मशीनरी के अलावा कई तरह के केमिकल ख़रीदता है। ये केमिकल भारत के फ़ार्मा इंडस्ट्री के लिए अहम हैं। इसके अलावा ऑटो पार्ट्स और मेडिकल सप्लाई भी शामिल है। खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोनिक पार्ट्स भी वहां से खूब आते हैं। वहां से एक्टिव फार्मा इंग्रेडिएंट एपीआई न आए तो हमारा दवा उद्योग ठप पड़ जाएगा। अपने वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, साल 2021 में इन सभी चीज़ों का चीन से आयात बढ़ा है। चीन से लैपटॉप और कंप्यूटर, ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर के अलावा एसिटिक एसिड का आयात रिकॉर्ड बढ़ा है।

तेजी से बढ़ रहा है चीन से इंपोर्ट
कोरोना काल से पहले भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ा था। उस समय चाइनीज गुड्स के बायकॉट का नारा तेजी से चला था। लेकिन, आंकड़े कुछ और बयां करते हैं। कोरोना काल में तो काफी दिन इंपोर्ट बंद रहा। जब यह खुला तो तेजी से बढ़ता गया। चाइना जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ कस्टम (GAC) ने जनवरी 2022 में भारत से व्यापार का डेटा जारी किया था। इस डेटा के अनुसार, साल 2021 में भारत का चीन के साथ व्यापार 125.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। चीन से भारत का व्यापार तब बढ़ रहा है, जब दोनों देशों में तनाव है।

पिछले साल पहली बार 100 अरब डॉलर के पार गया व्यापार
तनाव के बीच दोनों देशों के बीच सिर्फ व्यापार बढ़ा ही नहीं, बल्कि रिकार्ड भी बना। ऐसा पहली बार हुआ जबकि चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर से ऊपर पहुंचा। इसमें भारत ने 97.52 अरब डॉलर का इंपोर्ट किया था और एक्सपोर्ट महज़ 28.14 अरब डॉलर का था।

साल 2021 में चाइनीज इंपोर्ट 46.2 फीसदी बढ़ा था
बीते साल चीन से इंपोर्ट और एक्सपोर्ट, दोनों का रिकॉर्ड बना था। पिछले साल भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड 125 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया था। पिछले साल, भारत में चाइनीज इंपोर्ट 46.2 फीसदी बढ़ कर 97.52 अरब डॉलर पर गया था। इस दौरान भारत ये चीन को एक्सपोर्ट भी 34.2 फीसदी बढ़ कर 28.14 अरब डॉलर पर चला गया था। तब भी साल 2021 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 69.38 अरब डॉलर रहा था।

इस साल नौ महीने में ही 31 फीसदी बढ़ गया चीन से इंपोर्ट
चीन के कस्टड डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार इस साल भी भारत और चीन के बीच व्यापार बढ़ा है। साल 2022 के पहले नौ महीनों में दोनों देशों का व्यापार 103.63 अरब अमेरिकी डॉलर पर चला गया है। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 14.6 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान भारत को चीन का निर्यात 31 फीसदी बढ़ कर 89.66 अरब डॉलर पर पहुंच गया। दूसरी ओर इन नौ महीनों में भारत का निर्यात 36.4 फीसदी की गिरावट के साथ 13.97 अरब डॉलर रहा। इसके चलते कुल व्यापार घाटा 75.69 अरब डॉलर से अधिक हो गया।

भारत ही नहीं पूरी दुनिया की है चीन पर निर्भरता
बात सिर्फ भारत की नहीं है। साल दर साल, पूरी दुनिया की निर्भरता चीन पर बढ़ी है। इस समय मैन्यूफैक्चरिंग के मामले में दुनिया भर के देश चीन पर निर्भर हैं। चाहे मेडिकल सप्लाई की बात करें या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, फ़र्नीचर, खिलौना, घरेलू सामान। तमाम चीज़ों का चीन खूब निर्यात करता है। दो साल पहले ही आंकड़ा आया था कि चीन का दुनिया भर को निर्यात आधा ट्रिलियन डॉलर का है।

हम क्या एक्सपोर्ट करते हैं चीन को
भारत से मुख्य रूप से एग्रीकल्चर से जुड़ी वस्तुएं निर्यात की जाती हैं। वह भी अनप्रोसेस्ड फार्म में। यदि किसी एग्रीकल्चर प्रोडक्ट की प्रोसेसिंग कर दी जाए तो उसका वैल्यू कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन हम यह सब चीज रॉ फार्म में भी भेज देते हैं। इसलिए हमें कम दाम मिलता है। इस समय भारत से चीन को निर्यात किए जाने वाली मुख्य वस्तुओं में चावल, सब्ज़ियां, सोयाबीन, फल, कॉटन और सी फ़ूड आदि शामिल हैं। कुछेक अपवाद को छोड़ दें तो भारत चीन को तैयार माल या फिनिश्ड गुड्स नहीं बेचता है।

चीन के साथ लगातार बढ़ रहा है व्यापार घाटा
ऐसा नहीं है कि चीन के साथ अपना व्यापार घाटा पहली बार बढ़ा है। पिछले पांच साल के आंकड़ों को उठा कर देख लीजिए तो यह लगातार बढ़ ही रहा है। साल 2017 में चीन से भारत का व्यापार घाटा 51 अरब डॉलर था। यह साल 2021 में 69.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस साल भी नौ महीने में ही व्यापार घाटा 75.69 अरब डॉलर के पार चला गया है। मतलब कि इस साल भी व्यापार घाटा पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहेगा। साथ ही चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का भी कभी-कभार नारा सुनाई देता है।

चाहते हुए भी चीन से इंपोर्ट क्यों नहीं घट रहा है?
अपने यहां सरकारी गलियरों से लेकर आम आदमी तक, सब चीन को दुश्मन समझता है। लेकिन यह भी सच है कि भारत काफी हद तक चाइनीज वस्तुओं पर निर्भर है। हालांकि, हम चीन पर निर्भरता कम करने को प्रयासरत हैं, पर ऐसा होता नहीं दिखता। अभी भी हमारा बाजार चाइनीज सामानों से पटा हुआ है। उद्योग जगत के तो अधिकतर कच्चे माल वहीं से आ रहे हैं। रेलगाड़ी के पहिए से लेकर काज-बटन में काम आने वाली सूई, सब कुछ चीन से ही तो आ रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...