17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedबेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजरती वंदे भारत ट्रेन को देखकर गदगद...

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के नीचे से गुजरती वंदे भारत ट्रेन को देखकर गदगद हुए आनंद महिंद्रा, लिखी ये बात

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फालोइंग है। आनंद महिंद्रा अक्सर कोई न कोई रोचक वीडियो ट्विट करते रहते हैं। वह जो वीडियो शेयर करते हैं वो लोगों को काफी पसंद आते हैं। सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने आज बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इस एक्सप्रेस-वे के खूबियां दिखाई पड़ती है। ड्रोन से लिए गए इस वीडियो में भारत के विकास की तस्वीर देखने को मिल रही है। बता दें कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे NH-275 पर 119 किमी का एक निर्माणाधीन हिस्सा है। एक्सप्रेसवे ग्रीनफील्ड कॉरिडोर परियोजना के इस हिस्से का इस महीने के अंत तक उद्घाटन भी हो जाएगा। एक्सप्रेसवे मैसूरु और मडिकेरी सहित प्रमुख कनेक्टिविटी प्वाइंट्स के साथ बेंगलुरु से बंटवाल तक जाता है। एनएच 275 तटीय शहर मंगलुरु (मैंगलोर) को बेंगलुरु (बैंगलोर) से भी जोड़ेगा।

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया वीडियो
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो साझा करते हुए एक ड्रोन से ली गई तस्वीर दिखाई है। इस तस्वीर की खासियत है कि इसमें ऊपर से बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे है और इसके नीचे से “वंदे भारत ट्रेन को क्रॉस करते दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, “वैश्विक स्तर का बुनियादी ढांचा भारत को कैसे बदल रहा है इसका एक शक्तिशाली प्रतीक …।”

लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो
आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 14 फरवरी 2023 को रात दस बजे तक इसे दो मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके थे। इसे पांच हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्विट किया है। इस वीडियो को करीब 60 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह! कमाल का नजारा है! भारत अपने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ काफी तरक्की कर रहा है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है कि यह उत्पादकता में सुधार करेगा, और परिचालन लागत को कम करेगा। बता दें कि 285.3 किलोमीटर वाले इस एक्सप्रेस-वे यात्रा के समय को बचाने में मदद करेगी। साथ ही, इसे बनाने में 5,069 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके 231 किमी तक के एक्सप्रेस-वे का निर्माण पहले से चल रहा है

Latest articles

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...