6.2 C
London
Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedदहकती बिल्डिंग में कार टकराने से आग में झुलसीं ऐनी हेचे, हॉलीवुड...

दहकती बिल्डिंग में कार टकराने से आग में झुलसीं ऐनी हेचे, हॉलीवुड एक्ट्रेस की हालत नाजुक

Published on

हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हेचे की कार आग की चपेट में आ जाने से वो झुलस गईं। एक्ट्रेस की एक बिल्डिंग से टक्कर हो गयी, जहां आग लगी थी। वहां आग लगने से वो गंभीर रूप से झुलस गईं। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार, लॉस एंजिलिस के मार विस्टा के वालग्रोव एवेन्यू में एक बिल्डिंग में आग लग गई और हेचे की कार भी आग की चपेट में आ गयी।

आग में झुलसीं हेचे
लॉस एंजिलिस के दमकल विभाग ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, ‘कार के भीतर मिली एक महिला को गंभीर अवस्था में एलएएफडी पैरामेडिक्स द्वारा अस्पताल ले जाया गया।’ एक सूत्र ने बाद में ‘सीएनएन’ को बताया कि कार चलाने वाली एक्ट्रेस हेचे थीं।

आग बुझाने में लगा समय…फिर
बयान के मुताबिक, ‘दमकल कर्मियों को आग पर पूरी तरह से काबू पाने में 65 मिनट का समय लगा। कार के भीतर मिली एक महिला को बचाया गया, जिन्हें गंभीर हालत में एलएएफडी पैरामेडिक्स द्वारा एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, किसी दूसरे के घायल होने की सूचना नहीं है।’

तेज कार चलाकर जा रही थीं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट पेपर ‘टीएमजेड’ के मुताबिक, वालग्रोव एवेन्यू में आग लगने की घटना से कुछ मिनट पहले हेचे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। ‘टीएमजेड’ ने एक वीडियो पोस्ट किया और दावा किया कि उसमें एक्ट्रेस अपनी कार में एक सड़क पर तेज रफ्तार से जाती दिखीं।

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...