8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedमुश्किल में एक और एयरलाइंस, गो फर्स्ट के बाद स्पाइसजेट पर लटकी...

मुश्किल में एक और एयरलाइंस, गो फर्स्ट के बाद स्पाइसजेट पर लटकी संकट की तलवार

Published on

नई दिल्ली

बीते कुछ दिनों से भारत की एविएशन सेक्टर मुश्किल दौर से गुजर रही है। पहले गो फर्स्ट एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ी को अब एक और बड़ी एयरलाइन की ओर मुश्किल बढ़ रही है। देश की एक और एयरलाइन के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया की सुनवाई होने वाली है। विमानन सेवा स्पाइसजेट (SpiceJet) के दिवालिया अर्जी पर सोमवार, 8 मई को सुनवाई होने वाली है। स्पाइसजेट के एक कर्जदाता की तरफ से दायर की गई दिवाला अर्जी पर सोमवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) सुनवाई करने वाला है। हालांकि स्पाइसजेट एयरलाइंस ने कहा कि इस सुनवाई का असर उनकी उड़ानों पर नहीं पड़ने वाला है।

स्पाइसजेट पर बढ़ी मुश्किल
गो फर्स्ट (Go First) के बाद एक और एयरलाइन मुश्किलों में घिर गई है। स्पाइसजेट (SpiceJet) के खिलाफ भी दिवाला प्रक्रिया की सुनवाई सोमवार को होने वाली है। स्पाइसजेट के एक कर्जदाता कंपनी ने स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई है। इसपर सोमवार को NCLT सुनवाई करेगा। लो कॉस्ट एयरलाइन को कर्ज देने वाली कंपनी एयरक्राफ्ट लेसर एयरकॉसल (आयरलैंड) लिमिटेड ने एयरलाइंस के खिलाफ दिवाला मामले के लिए एनसीएलटी के सामने अर्जी लगाई है। 28 अप्रैल को ही कंपनी ने ये आवेदन दिया था, 8 मई को इस मामले की सुनवाई होगी। इससे पहले गो फर्स्ट की स्वामित्व वाली कंपनी वाडिया समूह ने खुद को दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई है। वहीं खबर ये भी आ रही है कि स्पाइसजेट के खिलाफ दो और कंपनियों ने दिवाला प्रक्रिया शुरू करन की याचिका दी है, जिसमें विलिस लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन और एकर्स बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड है। विलिस लीज ने जहां 12 अप्रैल को अर्जी लगाई थी तो वहीं एकर्स बिल्डवेल ने 14 फरवरी को। इस बारे में स्पाइसजेट की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

उड़ानों पर असर नहीं
इस दिवाला प्रक्रिया को लेकर स्पाइसजेट ने कहा है कि उनकी उड़ानों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अदालत के बाहर ही इस मसले को हल कर लिया जाएगा। हालांकि अब तक ऐसा होता नहीं दिख रहा। स्पाइसजेट प्रवक्त के मुताबिक इस कर्जदाता का फिलहाल कोई भी विमान एयरलाइन के बेड़े में नहीं है। ऐसे में इसका असर परिचालन पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस फर्म के सारे विमान पहले ही लौटाए जा चुके हैं । एयरलाइन ने कहा है कि कंपनी की फ्लीट पर अब इस तंपनी का कोई एयरक्राफ्ट मौजूद नहीं है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया है कि इस मामले पर फ्लाइट सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वो पहले की तरह ही सामान्य बनी रहेंगी।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...