16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप का एक और बड़ा कदम, समय से पहले चुकाया 7300...

अडानी ग्रुप का एक और बड़ा कदम, समय से पहले चुकाया 7300 करोड़ का कर्ज

Published on

नई दिल्ली,

हिंडनबर्ग के भंवर में फंसकर बारी नुकसान उठाने वाले अडानी ग्रुप की ओर से एक अच्छी खबर आई है. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को एक बयान जारी कर ग्रुप की ओर से बताया गया कि उसने करीब 7,374 करोड़ रुपये (901 मिलियन डॉलर) का शेयर आधारित कर्ज समय से पहले चुका दिया है. शॉर्ट सेलर फर्म ने अडानी ग्रुप पर कर्ज को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे. वहीं शेयरों में जारी लगातार गिरावट के बीच बीते दिनों अडानी ग्रुप ने अपनी रणनीति में बदलाव करने के लिए कैश बचाने और कर्ज चुकाने पर फोकस किया था.

बीते दिनों चुकाया था इतना कर्ज
Adani Group का समय से पहले कर्ज भुगतान का ये कदम प्रमोटरों के वादे के मुताबिक है और उम्मीद जताई जा रही है कि निवेशकों के सेंटिमेंट पर भी इसका असर दिखाई देगा. यहां बता दें कि बीते दिनों ही अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (APSEZ) ने एसबीआई म्यूचुअल फंड  का 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया था. अडानी ग्रुप के इस कदम को निवेशकों का भरोसा कायम करने की नजर से देखा जा रहा है.

इन्वेस्टर्स का भरोसा वापस पाने की पहल
बता दें अडानी ग्रुप लगातार अपने इन्वेस्टर्स के बीच वो भरोसा वापस लाने के प्रयास में लगा हुआ है, जो हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट से डगमगाया था. अडानी समूह पर सितंबर 2022 में कुल कर्ज 2.26 लाख करोड़ रुपये था. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उठाए गए 88 सवालों में शेयरों में हेर-फेर से लेकर ग्रुप पर भारी-भरकम कर्ज होने से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए थे. हालांकि, इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के कुछ दिन बाद ही अडानी ग्रुप की ओर से 400 पन्नों के जवाब में सभी आरोपों को निराधार बताया गया था.

मार्केट कैप में इतनी बढ़ोतरी
24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी के इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट पर पड़े असर के चलते उनकी कंपनियों के शेयरों में सुनामी आ गई थी, जो महीनेभर इस कदर जारी रही कि अडानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12 लाख करोड़ रुपये घटकर 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गया. हालांकि, बीते 5 कारोबारी सेशन में अडानी के शेयरों में जोरदार रिकवरी की है और हर रोज ये हरे निशान पर चढ़कर बंद हो रहे हैं. इस दौरान अडानी ग्रुप का मार्केट कैप भी 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है. ताजा रिकवरी के बाद बीते 27 फरवरी को जो मार्केट कैप लगभग 6.82 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था, वो 6 मार्च को बढ़कर करीब 8.85 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा
गौतम अडानी की नेटवर्थ  में भी इजाफा देखने को मिल रहा है और ब्लूमबर्ग के मुताबिक अब वे अमीरों की लिस्ट में 52.1 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की सुनामी में बहकर अडानी की कंपनियों के शेयरों में 25 से 85 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली थी और इसका सीधा असर ग्रुप की मार्केट वैल्यू पर पड़ रहा था.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...