7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअनु मलिक की बेटी ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, बार-बार देखेंगे वीडियो

अनु मलिक की बेटी ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, बार-बार देखेंगे वीडियो

Published on

झलक दिखला जा 10 में अनु मलिक की बेटी अदा मलिक की ग्रैंड एंट्री हो चुकी है. अदा ने झलक दिखला जा के साथ अपना नया सफर शुरू किया है. अदा जितनी खूबसूरत हैं, उतना ही अच्छा डांस भी करती हैं. वीकेंड एपिसोड में अदा बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देती दिखाई देंगी. आइये देखते हैं कि अदा ने कैसे अपने डांस से सबको इंप्रेस कर डाला है.

अदा ने किया धमाकेदार डांस
कुछ वक्त पहले ही अदा मलिक ने झलक दिखला जा पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है. शो पर अदा को लॉन्च करने उनके पापा अनु मलिक आये थे. अदा ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के ‘राधा सॉन्ग’ पर डांस करके शो पर दस्तक दी. अदा ने अपनी पहली ही परफॉर्मेंस से हर किसी का मन जीत लिया. वहीं अब अदा एक बार फिर डांस का जलवा दिखाने जा रही हैं.

कलर्स टीवी पर शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है. प्रोमो में अदा धूम ताना सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं. अदा की दमदार परफॉर्मेंस ने स्टेज पर संमा बांध दिया. अदा ने अपने एक्सप्रेशन और डांस से साबित कर दिया कि आने वाले दिनों में वो इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर में शुमार होने वाली हैं. डांस वीडियो देखने के बाद फैंस शो के लिये बेहद एक्साइटेड नजर आ रही है.

कौन हैं अदा मलिक?
अनु मलिक बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और म्यूजिशयन में शुमार हैं. पर उनकी बेटी अदा मलिक म्यूजिक में नहीं, बल्कि डांस में दिलचस्पी रखती हैं. अदा एक अच्छी डांसर तो हैं ही. इसके साथ ही एक बेहतरीन फैशन डिजाइनर भी हैं. अदा ने न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई पूरी की है. इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनने से पहले वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी पा चुकी हैं. इसके अलावा वो अकसर ही फैशन इवेंट्स में भी दिखाई देती हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...