11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअनुपम खेर ने किया कश्मीर में घर दिलवाने का वादा, सुनकर बेटे...

अनुपम खेर ने किया कश्मीर में घर दिलवाने का वादा, सुनकर बेटे के सीने से लिपट खूब रोईं मां दुलारी

Published on

एक्टर अनुपम खेर अपनी मां दुलारी के बेहद करीब हैं और वह अकसर ही उनके साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर की मां दुलारी के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं और मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। पर हाल ही कुछ ऐसा हुआ कि दुलारी फूट-फूटकर रोने लगीं। इसकी वजह थी उनके मन में कश्मीर में खुद का घर लेने की इच्छा। यह इच्छा कई साल से उनके दिल में दबी थी। जब अनुपम खेर ने मां दुलारी से वादा किया कि वह उन्हें कश्मीर में घर दिलाएंगे, तो वह भावुक हो गईं और अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं।

Anupam Kher कुछ महीने पहले फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आए थे, जोकि कश्मीरी पंडितों के कश्मीर से पलायन और उनके साथ हुए बर्बर बर्ताव की कहानी बताती है। अनुपम खेर और उनका परिवार भी कश्मीरी है। अनुपम खेर की मां दुलारी फिलहाल शिमला में रहती हैं। अनुपम खेर ने हाल ही मां Dulari का एक इंटरव्यू किया। इसमें दुलारी ने इच्छा जाहिर की कि वह चाहती हैं कि कश्मीर में उनका अपना घर हो। अनुपम खेर ने मां की यह इच्छा पूरा करने का वादा किया और कहा कि वह उन्हें कश्मीर में एक घर गिफ्ट करेंगे तो दुलारी रो पड़ीं।

कश्मीर में घर लेने की दुलारी की इच्छा
ऑनलाइन शो ‘मंजिलें और भी हैं’ में बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने मां दुलारी से पूछा कि उन्होंने उनसे शिमला में घर लेने के लिए क्यों कहा था। जवाब में दुलारी ने कहा कि उनकी सहेलियां वहां रहती हैं और उनके पति पुष्करनाथ खेर को भी वह जगह पसंद थी। लेकिन दुलारी ने यह भी कहा कि अगर शिमला, कश्मीर का हिस्सा होता तो उन्हें वहां कभी भी घर नहीं मिलता। तब अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से उनके (दुलारी) के पास कश्मीर का डोमिसाइल है यानी अब वह वहां की वासी हैं और आराम से कश्मीर में अपना घर ले सकती हैं।

बेटे अनुपम खेर ने किया वादा तो खूब रोईं दुलारी
दुलारी को इस पर यकीन नहीं होता। वह बेटे अनुपम खेर से पूछती हैं कि क्या सच में ऐसा संभव है? फिर बोलती हैं कि ले लेना, एक बंगला ले ले। फिर हम शिमला वाला घर या तो किराए पर दे देंगे या बेच देंगे। दुलारी बोलती हैं, ‘मैं करण नगर में Titli’s के आगे घर बनाना चाहती हूं।’ तब अनुपम खेर ने मां से कहा कि वह अच्छा कमा रहे हैं और इसलिए आराम से दोनों घर रख सकते हैं। कोई भी घर बेचने की जरूरत नहीं है। जब अनुपम, मां दुलारी से कहते हैं कि वह उन्हें जल्द ही कश्मीर में तितली में बुलाएंगे तो वह पूछती हैं, ‘तू सच कह रहा है?’ और फिर वह रोते हुए अनुपम खेर को गले लगा लेती हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...