17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedद कश्मीर फाइल्स को बकवास कहने वाले प्रकाश राज को अनुपम खेर...

द कश्मीर फाइल्स को बकवास कहने वाले प्रकाश राज को अनुपम खेर का मुंहतोड़ जवाब, कही औकात वाली बात

Published on

हाल ही में बॉलीवुड और साइथ सिनेमा के जानेमाने सितारे प्रकाश राज ने सरेआम विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ‘प्रोपेगैंडा फिल्म’ बताते हुए मीडिया के सामने जमकर आलोचना की थी। इस मौके का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। हालांकि, प्रकाश राज को विवेक अग्निहोत्री ने भी करारा जवाब दे डाला था। इसी मुद्दे पर हालिया इवेंट में ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक्टर अनुपम खेर से नवभारत टाइम्स ने खास बातचीत की।

Anupam Kher ने Prakash Raj वाले उस बात पर कहा, ‘अपनी-अपनी औकात की बात करते हैं लोग। कुछ लोगों को जिंदगी भर झूठ बोलना पड़ता है। कुछ लोग जिंदगी भर सच बोलते हैं। मैं उन लोगों में से हूं जो जिंदगी भर सच बोलते हैं। जिसको झूठ बोलकर जीना है वो उसकी मर्जी है।’

प्रकाश राज ने कश्मीर फाइल्स को बताया था बकवास
प्रकाश राज ने विवेक की इस फिल्म के खिलाफ बोलते हुए एक इवेंट में कहा था, ‘The Kashmir Files बकवास फिल्म है लेकिन हम जानते हैं कि इसे किसने प्रड्यूस किया है… बेशर्म। अंतरराष्ट्रीय जूरी उनपर थूकती है और डायरेक्टर अभी भी पूछ रहा कि मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है। उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा। मैं आपको बता रहा हूं, क्योंकि वहां एक संवेदनशील मीडिया है और यहां आप एक प्रोपेगैंडा फिल्म कर रहे।’

विवेक अग्निहोत्री ने भी दिया था जवाब
इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने कहा था, ‘The Kashmir Files ने Urban Naxals की रातों की नींद इस कदर उड़ा दी है कि उनकी एक पीढ़ी साल भर बाद भी परेशान है, अपने दर्शकों को भौंकने वाला कुत्ता कह रही। अंधकार राज, मैं भास्कर कैसे प्राप्त कर सकता हूं, वह सब आपका है, हमेशा के लिए।’

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...