7.6 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedअनुष्का और विराट का गेटवे ऑफ इंडिया पर उमड़ा प्यार, लेकिन पीछे...

अनुष्का और विराट का गेटवे ऑफ इंडिया पर उमड़ा प्यार, लेकिन पीछे खड़ी इस लड़की ने लूट लिया सारा फेम

Published on

स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया। वे अपनी लग्जरी कार से जेटी की ओर जा रहे थे। अनुष्का ने काले शॉर्ट्स और पिंक फ्लैट्स के साथ नीले रंग की ओवरसाइज़्ड शर्ट पहनकर कैज़ुअल स्टाइल रखा और काले क्लच के साथ अपने लुक को पूरा किया। विराट ने काली टीशर्ट के साथ अपना लुक कैजुअल रखा। वो काफी सिंपल और स्टाइलिश दिख रहे थे।

जैसे ही पपाराज़ी ने उन्हें गुड मॉर्निंग कहा, विराट ने उन्हें नमस्ते कहा और प्यार से मुस्कुराए। हालांकि, अनुष्का ने पपाराज़ी को कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गईं। दोनों काफी जल्दी में अंदर चले गए। दोनों अभी ऑस्ट्रेलिया से लौटे हैं जहां भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

https://www.instagram.com/reel/DEtsTZkPsXL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=22e67bd0-cb26-4a2e-9e97-5670fadc22bd

विराट और अनुष्का घूमने निकले
एक वीडियो में, विराट अपनी बांह अनुष्का के कंधे पर रखकर उनसे बात कर रहे हैं। अनुष्का भी कुछ सीरियस बात कह रही हैं। दोनों में से कोई भी कैमरे के लिए पोज देने के लिए नहीं रुका। वैसे पीछे खड़े कपल पर लोगों की नजर जाकर ठहर गई, खासकर उस लड़की पर जो हंस रही थी। हर कोई बस उसी की बात कर रहा है और पूछ रहा कि आखिर उसे इतना मजा क्यों आ रहा है।

विराट के साथ प्रेमानंद की शरण में
विराट और अनुष्का हाल ही में अपने बच्चों वामिका और अकाय को साथ लेकर प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के दर्शन करने भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दोनों को हाथ जोड़कर महाराज का अभिवादन करते हुए और फर्श पर बैठकर उनके उपदेश सुनते हुए देखा जा सकता है।

प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचीं अनुष्का शर्मा
महाराज से बातचीत के दौरान अनुष्का ने बताया कि वो उनकी आध्यात्मिक बातें सुनती हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछली बार जब हम आये थे तो मन में कुछ सवाल थे, मुझे लगा के पूछूंगी लेकिन जो भी बैठा था वहां पे उन सबने कुछ ना कुछ वैसा सवाल कर लिया था। जब आपके पास आने के बारे में हम बात कर रहे थे, मैं मन ही मन आपसे बात कर रही थी, जो भी सवाल मेरे अंदर थे पूछ रही थी।’ विराट कोहली भी चेहरे पर मुस्कान के साथ उनकी तरफ देख रहे थे।

अनुष्का-विराट की शादी और बच्चे
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात 2013 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी और उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा। उन्होंने 2017 में इटली में शादी की। दोनों ने अपने पहले बच्चे, वामिका नाम की एक बेटी का जनवरी 2021 में स्वागत किया फिर उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। अनुष्का ने अपनी 2018 की फिल्म ‘ज़ीरो’ के बाद से एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...