16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedमजाक कर रही हैं क्या... सुधा मूर्ति ने वीजा फॉर्म में ब्रिटिश...

मजाक कर रही हैं क्या… सुधा मूर्ति ने वीजा फॉर्म में ब्रिटिश पीएम आवास का पता डाला तो अधिकारी पूछ बैठा

Published on

नई दिल्‍ली

सुधा मूर्ति इन्‍फोसिस के संस्‍थापक नारायण मूर्ति की पत्‍नी हैं। वह जानी-मानी लेखिका और परोपकारी भी हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनके दामाद हैं। सुधा की बेटी अक्षता से सुनक की शादी हुई है। इतना सबकुछ होने के बावजूद वह बेहद सादगी से रहती हैं। उनकी यह सादगी कई लोगों को चौंका तक देती है। कुछ ऐसा ही हुआ जब वह बीते दिनों बेटी और दामाद से मिलने ब्रिटेन गई थीं। एयरपोर्ट पर अधिकारी यह मानने को तैयार नहीं हो रहे थे कि लंदन में उनका पता 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट है। यह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। सुधा मूर्ति ने वीजा फॉर्म में इसका जिक्र किया था। हाल में ‘कपिल शर्मा शो’ के दौरान पद्म पुरस्‍कार विजेता ने यह पूरा किस्‍सा सुनाया था।

ऋषि सुनक पिछले साल सितंबर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे। सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता सुनक की पत्‍नी हैं। हालंकि, सुधा पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है। सादगी को वह अपना सबसे बड़ा आभूषण मानती हैं। उनकी इस सादगी के कारण लोग चौंक जाते हैं। इसी से जुड़ा एक किस्‍सा उन्‍होंने हाल में टीवी शो के दौरान शेयर किया।

बेटी से म‍िलने गई थीं ब्र‍िटेन…
सुधा ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने ब्रिटेन गई थीं। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनसे रेजिडेंशियल एड्रेस के बारे में पूछा। उनसे पूछा गया था कि लंदन में वह कहां रहने वाली हैं। सुधा की बड़ी बहन भी उनके साथ थीं। दोनों को लगा कि उन्‍हें 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट लिखना चाहिए। सुधा का बेटा भी ब्रिटेन में रहता है। लेकिन, उन्‍हें बेटे का पूरा पता नहीं याद था। लिहाजा, उन्‍होंने 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट लिख दिया।

अधिकारी को नहीं हो रहा था यकीन…
फॉर्म में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास का पता देखकर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उन्‍हें घूरकर बड़ी देर तक देखा। फिर वह बोला- ‘क्‍या आप मजाक कर रही हैं!’ इसके जवाब में सुधा बोलीं, ‘नहीं, सच्‍ची बोलती हूं।’ इमिग्रेशन ऑफिसर पूरी तरह हक्‍का-बक्‍का था। उसके होश उड़ गए थे। उसे यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि उसके सामने सादी सी साड़ी में खड़ी महिला कोई और नहीं उनके देश को चलाने वाले पीएम की सास है।

हाल में सुधा मूर्ति को पद्म भूषण सम्‍मान से नवाजा गया था। यह देश का तीसरा सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान है। साहित्‍य और सामाजिक कार्य के लिए उन्‍हें अनेकों पुरस्‍कार से नवाजा जा चुका है। वह कई फाउंडेशन स्‍थापित कर चुकी हैं। इनके जरिये गरीब बच्‍चों को स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा मुहैया कराई जाती है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...