5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedअरुण गोविल ने बताया 'राम' बनने से क्या हुआ नुकसान? सुनाया 'रामायण'...

अरुण गोविल ने बताया ‘राम’ बनने से क्या हुआ नुकसान? सुनाया ‘रामायण’ में रोल मिलने का किस्सा

Published on

रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अरुण गोविल का कहना है कि भगवान राम भारत की संस्कृति और इसकी पहचान के अभिन्न अंग हैं। अरुण गोविल को उनकी को-स्टार और ‘रामायण’ में मां सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लिए अयोध्या में आमंत्रित किया गया है। एक इंटरव्यू में Arun Govil ने कहा, ‘भगवान राम हमारे देश के गौरव, संस्कृति की पहचान और स्वाभिमान हैं। भगवान राम के चरित्र में साहस, गंभीरता, विचारशीलता, बड़ों को दिया जाने वाला सम्मान … सब कुछ है।’

राम के किरदार के लिए रिजेक्ट हुए थे अरुण गोविल
अरुण गोविल ने यह भी बताया कि वह भगवान राम के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे। उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। वह बोले, ‘मैंने शुरुआत में ही रामानंद सागर जी से कहा था कि मैं केवल भगवान राम का किरदार निभाना चाहता हूं। मुझे रिजेक्ट कर दिया गया और यह भूमिका किसी और को ऑफर की गई। लेकिन बाद में मुझे इस भूमिका के लिए वापस बुलाया गया।

‘राम’ बनकर क्या हुआ फायदा और नुकसान
‘रामायण’ में भगवान राम के अपने रोल के बारे में अरुण गोविल ने कहा, ‘प्रोफेशनल लाइफ में इसके (रामायण) कई फायदे और नुकसान थे। उस वक्त मैं फिल्मों में अच्छा काम कर रहा था, लेकिन इसके बाद मैं फिल्मों में काम नहीं कर पाया। उस वक्त मुझे लगा कि यह मेरे लिए घाटा हो गया है, लेकिन अब अहसास होता है कि अगर मैंने 500 फिल्में भी की होतीं, तब भी मुझे जो प्यार और सम्मान मिलता है वह नहीं मिल पाता।’ वहीं रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ‘ऐतिहासिक’ बताया।

‘राम’ बनने के बाद कम मिले ऑफर
‘रामायण’ ने अरुण गोविल को प्यार और पहचान दी, लेकिन इसके बाद उन्हें और किरदार मिलने कम हो गए, क्योंकि फिल्ममेकर्स को उन्हें किसी अलग भूमिका करते हुए कल्पना करना मुश्किल था। हालांकि, अरुण गोविल ने कहा कि किसी अन्य किरदार ने उन्हें इस स्तर का सम्मान नहीं दिलाया होता।

1987 में आया था ‘रामायण’, हर कलाकार अमर
रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ को पहली बार 1987 में टीवी पर प्रसारित किया गया था। दूरदर्शन पर आने वाले इस सीरियल के टीवी पर आते ही सड़कें और गलियां सुनसान हो जाती थीं। इस सीरियल ने इसमें काम करने वाले हर कलाकार को हमेशा के लिए अमर बना दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...