13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedबेकहम के लिए रखी गई पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं के कपड़ों ने...

बेकहम के लिए रखी गई पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं के कपड़ों ने तो हद मचा दी

Published on

सोनम कपूर ने पार्टी जरूर दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए रखी थी, लेकिन इसमें जिस तरह से बीटाउन से जुड़ी हसीनाएं शरीक हुईं, उसने पूरा ही माहौल बदल डाला। कोई ऊम्फ फैक्टर क्रिएट करता नजर आया, तो किसी ने भारतीय परिधान को मॉर्डन टच के साथ वेअर किया। डेविड बेकहम के लिए मुंबई में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शानदार पार्टी रखी थी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शरीक हुए। इस बात में कोई शक नहीं कि पार्टी के स्टार बेकहम थे, लेकिन बॉलीवुड की बालाएं जिस तरह से सज-धजकर पहुंचीं, उसने तो फुटबॉलर के हिस्से से भी लाइमलाइट चुरा ली।

मलाइका का हद हॉट लुक
मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक एंड वाइट कॉम्बिनेशन के कपड़े चुने थे, जो ग्लैमर और हॉटनेस, दोनों के ही मामले में जबरदस्त थे।

सिजलिंग लुक की तस्वीरें वायरल
मलाइका के ग्लैमरस लुक में ऊम्फ फैक्टर बढ़ाने का काम उनका प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज कर रहा था। ये पूरा लुक इतना ज्यादा हॉट था कि ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मीरा की मिनी ड्रेस
दो बच्चों की मां और शाहिद की मिसस मीरा कपूर भी कम हसीन नहीं लग रही थीं। उन्होंने पेस्टल शेड की मिनी ड्रेस पहनी थी, जो उनकी ब्यूटी और फिटनेस दोनों को ही फ्लॉन्ट करने में पूरी तरह कामयाब रही।

शिबानी का गॉरजस ब्लैक ड्रेस लुक
शिबानी ने अपने लिए लो-कट नेकलाइन की ब्लैक ड्रेस चुनी थी, जिसे उन्होंने काले रंग के पावर कोट के साथ पेयर किया था। ये लुक एक ओर ग्लैम फिल्ड था, तो दूसरी ओर क्लासी वाइब्स वाला भी।

करिश्मा का क्लासी लुक
एवर ग्रीन ब्यूटी करिश्मा कपूर हमेशा की तरह ही क्लासी नजर आ रही थीं। उन्होंने दूसरों से उलट अपने लिए इंडियन अटायर चुना था। करिश्मा कपूर ने गोल्डन कलर का अनारकली आउटफिट पहना था, जो उन्हें ग्रेसफुल लुक दे रहा था।

शनाया का इम्प्रेसिव ग्लैम लुक
शनाया कपूर ने अपने लिए शीयर ड्रेस चुनी थी, जिसे पहनकर वो काफी ज्यादा ग्लैमरस लग रही थीं। इस फोटो में भी वो सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहीं।

सोनम ने चुना पारंपरिक अंदाज
पार्टी की होस्ट सोनम कपूर ने अपने लिए पारंपरिक लुक चुना था। उन्होंने रेड कलर की सिल्क साड़ी और कफ्तान ब्लाउज पहना था। इसमें ये फैशनिस्टा हमेशा की तरह ही एकदम स्टाइलिश नजर आई।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...