21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedमां बनने वाली अथिया शेट्टी एयरपोर्ट पर छुपती हुई आईं नजर, सफेद...

मां बनने वाली अथिया शेट्टी एयरपोर्ट पर छुपती हुई आईं नजर, सफेद सूट में बेबी बंप छिपाने में भी हुईं कामयाब

Published on

ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस अथिया शेट्टी एक्टिंग के साथ ही शानदार फैशन सेंस को लेकर भी जानी जाती हैं। हसीना हर एक आउटफिट को बहुत ही अच्छे ढंग से कैरी करती हैं। तभी, फैंस की नजर अथिया के लुक पर हमेशा ही बनी रहती है। अब तो अदाकारा मां भी बनने भी वाली हैं। ऐसे में उनका स्टाइल और भी ज्यादा ध्यान खींच रहा है।

दरअसल कुछ दिन पहले ही क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर 2025 में बच्चे का स्वागत करने की जानकारी दी थी। खुशखबरी देने के करीब 10 दिन बाद एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जहां उन्हें एकदम सादा अंदाज में देखा गया। सिंपल सा सूट पहनी अथिया बड़ी ही प्यारी लग रही हैं।

अथिया शेट्टी का एयरपोर्ट लुक
प्रेग्नेंट अथिया शेट्टी ने एयरपोर्ट लुक के लिए सबसे ज्यादा कंफर्ट का ध्यान रखा। उन्होंने ऑफ वाइट कलर का प्रिंटेट कॉटन का सूट पहना हुआ था। हालांकि एयरपोर्ट पर उन्होंने पेपराजी को काफी अवॉइड करने की कोशिश की और सभी के साथ एक अलग गेट से एंट्री ली। भले ही हसीना ने पोज ना दिए हों मगर सिंपल सूट में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

अथिया का ऑफ वाइट सूट
अथिया शेट्टी का प्रिंटेट ऑफ वाइट सूट वी नेकलाइन और 3/4 स्लीव्स में डिजाइन किया गया है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पैंट स्टाइल किया है। प्रिंटेट कुर्ता और पैंट के साथ हल्का प्रिंट वाला दुपट्टा एलिगेंट लुक दे रहा है। अदाकारा ने दुपट्टे को हाफ फोल्ड करके लेफ्ट शोल्डर पर ड्रेप किया गया है। जबकि सूट की हेमलाइन और दुपड्डे की बॉर्डर पर लगी पतली सी मरून लेस सूट की खूबसूरती को बढ़ा रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...