13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedबाबा रामदेव का मुंबई में बना घर है बेहद आलिशान, पहली ही...

बाबा रामदेव का मुंबई में बना घर है बेहद आलिशान, पहली ही झलक में दिखी योग गुरु की लग्जरी लाइफ

Published on

90 के दशक में हरिद्वार में स्कूटर से घर-घर जाकर दवाइयां बेचने वाले रामदेव बाबा अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। योग गुरु के तौर पर कामयाबी हासिल करने के अलावा वह लग्जरी लाइफ जीने वाले लोगों में से एक हैं। केसरिया कपड़े, सुरक्षा में पर्सनल कमांडो लेकर चलने वाले बाबा के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनका आलिशान घर किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हाउस से कम नहीं लगता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा रामदेव का मुंबई के वर्ली में लग्जीरियस घर है। जो, साल 2006 में खरीदा गया था, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और फेमस यूट्यूबर कामिया जानी के इंटरव्यू में बाबा रामदेव के आलिशान घर की झलक भी देखने को मिली है। जिसकी तस्वीरें देख आपको घर की सजावट लग्जरी हाउस की तरह करने के लिए इंस्पिरेशन मिल जाएगी।

मुंबई का वर्ली इलाका है खास
बाबा रामदेव के मुंबई स्थित घर की वैल्यू इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यह वर्ली इलाके में है। जो समुद्र के खूबसूरत नजारों वाली आलीशान इमारतों के लिए जाना जाता है। जहां देश के सबसे अमीर शख्स की बेटी का ससुराल यानी कि ईशा अंबानी का घर है। इतना ही नहीं मुंबई के साऊथ बॉम्बे यानी सोबो इलाकों में से एक वर्ली में बॉलीवुड स्टार और नामी क्रिकेटर्स भी रहते थे। हालांकि अब ज्यादातर सेलिब्रिटी जुहू और बांद्रा में शिफ्ट हो गए हैं।

बाबा रामदेव का आलिशान घर
कामिया जानी के इंटरव्यू में दिख रहे बाबा रामदेव के आलिशान घर की बात करें तो उनका लिविंग रूम बालकनी के पास होने से क्लासी वाइब्स देता है। घर के इंटीरियर और पेंट को लाइट शेड में रखा है। बेज कलर के कोजी सोफे हैं, दीवारों पर भी सिल्वर और ऑफ वाइट कलर देखने को मिलता है। लिविंग रूम में ही ब्लैक घुमावदार सीढ़िया हैं। बालकनी के पास वाली दीवारें मिरर से बनी हैं, जिसकी वजह से बालकनी और मुंबई का खूबसूरत नाजारा लिविंग रूम से ही दिख जाता है।

घर की सजावट है शानदार
बाबा रामदेव के घर में अपनों की तस्वीरों के साथ ही लग्जीरियस शोपीस को बेहद ही खूबसूरती के साथ सजाया गया है। एक दीवार पर परिवार और गुरुओं की फोटो है तो दूसरी दीवार पर फ्लावर पेंटिंग लगी है। शोपीस के तौर पर रखा चांदी का घोड़ा और बड़ा का झूमर रईसी को दिखाता है। इसके अलावा बाबा के घर में एक बड़ा सा डाइनिंग टेबल है, जिसकी चेयर्स गोल्डन होने से घर का लुक शाही लगता है।

समुंद्र का नजारा और खूबसूरत बालकनी
जैसा कि पहले ही बता चुके हैं कि वर्ली इलाका समुद्र के खूबसूरत नजारों के जाना जाता है ऐसे में यहां बनी आलीशान इमारतों की बालकनी से शाम का नाराज बेहद सुंदर दिखता है। बाबा रामदेव की बालकनी को भी इस तरह से ही डिजाइन किया गया है जहां बैठकर शाम को निहारा जा सके। बालकनी में अलग-अलग प्लांट्स लगे होने के साथ ही सिल्वर कोजी सोफे रखे हुए हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...