26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका से आई बुरी खबर... बिखर गया भारतीय शेयर बाजार, रिलायंस-इंफोसिस धड़ाम

अमेरिका से आई बुरी खबर… बिखर गया भारतीय शेयर बाजार, रिलायंस-इंफोसिस धड़ाम

Published on

नई दिल्ली,

इस हफ्ते शेयर मार्केट में काफी हलचल देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली. लेकिन सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को स्टॉक मार्केट बिखर गया. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही इंडेक्स एक-एक फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए. इस हफ्ते आए कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही के नतीजे कमजोर नतीजों ने मार्केट के सेंटिमेंट को प्रभावित किया. इसके अलावा कमजोर ग्लोबल संकेतों और घरेलू इंस्टीट्यूशनल की बिकवाली ने भी बाजार के सेंटिमेंट को कमजोर किया. आज मार्केट में आई बड़ी गिरावट की क्या वजहें रही हैं, आइए जान लेते हैं.

इंफोसिस ने दिया झटका
आज के कारोबार में पीएसयू बैंक, मीडिया और रियल्टी समेत कुछ सेक्टर्स को छोड़कर बाकी में बिकवाली का दबाव नजर आया. शेयर मार्केट को आज जोरदार झटका देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने दिया. जून की तिमाही में इंफोसिस का वित्तीय प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इस वजह से कई ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर अपने टार्गेट प्राइस कम कर दिए. कंपनी ने इस वित्त वर्ष के लिए अपनी वित्तीय गाइडेंस को भी कम कर दिया है. इन तमाम वजहों के चलते इंफोसिस का शेयर आज 10 फीसदी टूट गया.

रिलायंस का शेयर बिखरा
बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी पर सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है. बीते दिन रिलायंस ने अपनी फाइनेंसियल सर्विस कंपनी को अलग कर दिया. इसका असर आज कंपनी के शेयरों पर दिखा और रिलायंस के शेयर तीन फीसदी तक टूट गए. इसके अलावा HUL के शेयर भी कमजोर तिमाही के नतीजों की वजह से तीन फीसदी तक टूट गए. जून की तिमाही में HUL का वॉल्यूम सिर्फ तीन फीसदी बढ़ा है.

ग्लोबल मार्केट टूटे
20 जुलाई को नैस्डैक इंडेक्स में मार्च के बाद सबसे तेज गिरावट आई. टेस्ला और नेटफ्लिक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर तिमाही के नतीजों पर फिसल गए. इसके चलते नैस्डैक को तगड़ा झटका लगा. जापान का निक्केई 0.6 फीसदी, चीन की ब्लू चिप कंपनियां 0.2 फीसदी टूटा.

कुछ ऐसे बंद हुआ बाजार
शुक्रवार को सेंसेक्स 887.64 अंक या 1.31 फीसदी टूटकर 66,684.26 पर और निफ्टी 234.20 अंक या 1.17 फीसदी गिरकर 19,745 पर बंद हुआ. लगभग 1578 शेयरों तेजी रही, 1725 शेयर टूटे और 117 शेयरों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ.

निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं, जबकि लाभ में रहने वाले शेयरों में एलएंडटी, ओएनजीसी, एनटीपीसी, एसबीआई और बीपीसीएल शामिल हैं.

सेक्टरों में आईटी में 4 फीसदी की गिरावट आई, FMCG में एक फीसदी की गिरावट आई और मेटल्स में लगभग एक फीसदी की गिरावट आई. जबकि कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1.7 फीसदी ऊपर रहा. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बदलाव के साथ बंद हुए.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...