11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम एक्टर अजय नागरथ का रोड एक्सिडेंट,...

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ फेम एक्टर अजय नागरथ का रोड एक्सिडेंट, शरीर में हर जगह लगीं कई चोटें

Published on

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हाल इन दिनों बहुत बुरा है। कब किसको क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। जहां कुछ दिनों पहले एक टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत की खबर सामने आई। वहीं अब ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के फेमस एक्टर अजय नागरथ का बुरा हाल है। कुछ दिन पहले उनका बाइक एक्सीडेंट हो गया है। ETimes TV के पास यह रिपोर्ट है कि पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और अजय के शरीर पर चोट के कई निशान थे।

बुरी तरह जख्मी हुए अजय
संपर्क करने पर अजय ने पुष्टि की और कहा कि दुर्घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने कहा, ‘दरअसल मैं दाहिनी ओर गाड़ी चला रहा था और अचानक मुझे याद आया कि मुझे बाएं मुड़ना है। पीछे से एक कार मेरी बाईं ओर आ रही थी। कार ने बाइक को टक्कर मार दी और मैं गिर गया।’

एक्सिडेंट में अजय की ही गलती थी
हादसा मुंबई के मॉडल टाउन (अंधेरी में) के पास हुआ जब अजय शूटिंग के लिए जा रहे थे। अजय ने साफ कहा कि यह उनकी गलती थी और कार चालक को दोष नहीं देना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा, ‘कोई फ्रैक्चर नहीं है। लेकिन मुझे अभी तक पूरे शरीर का एमआरआई नहीं करवाना है। मुझे बहुत अधिक चोट के निशान हैं, शरीर में बहुत दर्द हो रहा है। यह डरावना था। भगवान का शुक्र है कि मैंने हेलमेट पहना था, हेलमेट भी बुरी तरह से खराब हो गया है।’

कार छोड़कर बाइक से चलते हैं अजय
दुर्घटना के बाद से अजय, एकता कपूर के शो की शूटिंग से दूर हैं। एकता के बारे में उन्होंने कहा, ‘एकता मैम बहुत दयालु हैं। मैं एक दिन में बस कुछ घंटों के लिए गया था और मुझे ठीक होने के लिए हर समय दिया गया है।’ उन्होंने ये भी कहा कि बाइक छोड़ो अजय। गाड़ी लो। आप काफी कमा रहे हैं। लेकिन अयज का कहना है कि शूटिंग वाली जगह पर पहुंचने वाले रास्ते में बहुत ट्रैफिक होता है, इसलिए मैं बाइक से ही जाता हूं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...