24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedखत्म हुई बादशाह-हनी सिंह की सालों पुरानी दुश्मनी, रैपर का ऐलान- मैं...

खत्म हुई बादशाह-हनी सिंह की सालों पुरानी दुश्मनी, रैपर का ऐलान- मैं उस वक्त को…

Published on

रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच चल रही सालों पुरानी लड़ाई का अंत अब हो गया है. बादशाह ने अपनी तरह इस जंग को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. देहरादून में हुए GraFest 2024 में रैपर बादशाह ने हनी सिंह संग अपनी लड़ाई को खत्म करने का फैसला सुनाते हुए फैंस को चौंका दिया. साथ ही उन्होंने हनी को दुआ भी दी.

बादशाह ने खत्म की दुश्मनी
24 मई को हुए अपने कॉन्सर्ट में रैपर बादशाह ने अपनी परफॉरमेंस को बीच में रोक दिया था. इसके बाद उन्होंने हनी सिंह के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी का एक फेज था जब मैं एक शख्स के खिलाफ ईर्ष्या रखता था और अब मैं इसे पीछे छोड़ रहा हूं, और वो हनी सिंह है. मैं किसी गलतफहमी को लेकर नाखुश था और फिर मुझे एहसास हुआ कि जोड़ने वाले कम थे और तोड़ने वाले बहुत थे. आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि जिंदगी के उस फेज को मैंने पीछे छोड़ दिया है और मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं.’

रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच दुश्मनी और लड़ाई की शुरुआत 2009 में हुई थी. दोनों ने माफिया मुंडीर से अपने रास्ते अलग कर लिये थे. इसके बाद से दोनों आर्टिस्ट के बीच में टेंशन बढ़ती ही देखी गई है. कभी सोशल मीडिया पर तो कभी अपने गानों के जरिए दोनों ने एक दूसरे पर निशान साधा और तंज कसे हैं. हालांकि अब लगता है कि बादशाह दुश्मनी को भूल शांति से हनी सिंह की तरह दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं.

रैपर की हो रही तारीफ
अपने कॉन्सर्ट में जब बादशाह ने हनी सिंह संग अपनी जंग को खत्म करने का ऐलान किया तो ऑडियंस भी खुश हो गई. सभी ने रैपर के लिए तालियां बजाई और शोर मचाया. इंटरनेट पर भी बादशाह का कॉन्सर्ट से आया वीडियो वायरल हो गया है. इसमें उनकी तारीफ हो रही है. अब रैपर बादशाह ने तो अपनी तरफ से लड़ाई का अंत कर दिया है, लेकिन हनी सिंह भी उनकी बात को मानकर भुलाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात है. साथ ही दोनों की फिर से दोस्ती होकर लंबी चलेगी या फिर दोनों एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाएंगे, ये भी आने वाला वक्त बताएगा.

बादशाह के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी नई एल्बम ‘एक था राजा’ हिट हो चुकी है. इसमें स्पॉटिफाई पर 3 बिलियन स्ट्रीम क्रॉस कर लिये हैं. इसके अलावा रैपर, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग अपनी दोस्ती और ‘रिश्ते’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हनी सिंह की बात करें तो 2023 में उन्होंने अपने एल्बम हनी 3.0 रिलीज की थी, जिसे फैंस ने पसंद किया.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...