17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedबैंकों ने 'ऊपर' से आदेश के बाद अडानी को दिया कर्ज? जानिए...

बैंकों ने ‘ऊपर’ से आदेश के बाद अडानी को दिया कर्ज? जानिए DLF चेयरमैन ने क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

हिंडनबर्ग रिसर्च (हिंडनबर्ग रिसर्च ) की रिपोर्ट के बाद से देश के सबसे अमीर व्यक्ति रहे गौतम अडानी के कारोबारी साम्राज्य में उथल-पुथल मची हुई है। हालांकि, रियल एस्टेट सेक्टर के दिग्गज के. पी. सिंह का मानना है कि अडानी घटनाक्रम से भारत के प्रति वैश्विक निवेशकों का भरोसा नहीं डिगा है। उन्होंने इन चर्चाओं को भी खारिज कर दिया कि अडानी समूह को ‘ऊपर’ से मिले निर्देश के बाद बैंकों ने कर्ज दिया था। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी। उसके बाद से ही अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली का सिलसिला चल रहा है।

निवेशकों का भरोसा नहीं होगा कम
डीएलएफ के मानद चेयरमैन के पी सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि यह केवल एक कॉरपोरेट ग्रुप से जुड़ा अस्थायी झटका है। उन्होंने कहा कि इससे भारत के प्रति निवेशकों का भरोसा कम नहीं हुआ है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रोथ के मार्ग पर बने रहने के लिए अडानी समूह को अपने पूंजी आधार को बढ़ाने और कर्ज को कम करने की जरूरत है।

हमें मिली थी धमकी
खरी-खरी बोलने के लिए प्रसिद्ध सिंह ने याद दिलाया कि कैसे जब डेढ़ दशक पहले उनकी रियल एस्टेट फर्म डीएलएफ आईपीओ ला रही थी, तब कनाडा की एक कंपनी ने एक रिपोर्ट लाने की धमकी की थी। उन्होंने बताया, ‘उस समय हमने कनाडा की कंपनी से कहा था कि उसे जो करना है वह करे। कुछ ‘ब्लैकमेलर’ होते हैं, जो बड़ी शेयर बिक्री के समय रिपोर्ट लाते हैं।’

एफपीओ से ठीक पहले आई थी रिपोर्ट
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के FPO से ठीक पहले आई थी। अडानी-हिंडनबर्ग विवाद से क्या निवेश गंतव्य के रूप में भारत पर असर पड़ेगा, इस सवाल पर सिंह ने इसे पूरी तरह ‘बकवास’ बताया। उन्होंने कहा कि भारत काफी बड़ा देश है इसलिए यह ‘कहानी’ खत्म हो जाएगी। निवेश पर असर नहीं पड़ेगा।

अडानी ग्रुप को हुआ भारी नुकसान
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक काफी समझदार व्यक्ति हैं और जब तक वे प्रधानमंत्री रहते हैं, भारत निवेश के लिए आकर्षक स्थल बना रहेगा। सेब से लेकर हवाई अड्डा क्षेत्र में कार्यरत अडानी समूह ने इन आरोपों को ‘दुर्भावनापूर्ण’, ‘निराधार’ और ‘भारत पर सुनियोजित हमला’ कहा है। रिपोर्ट के बाद तीन सप्ताह में अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 125 अरब डॉलर नीचे आ चुका है।

क्या पीएम के कहने पर दिया कर्ज?
इस तरह की चर्चाओं पर कि बैंकों ने अडानी समूह को प्रधानमंत्री के कहने पर कर्ज दिया था, सिंह ने कहा, ‘मुझे अडानी के बारे में नहीं पता। यदि किसी को लगता है कि प्रधानमंत्री के कहने पर बैंकर कर्ज दे देंगे, तो वे ‘मूर्खों की दुनिया’ में रह रहे हैं। कोई बैंक अधिकारी ऐसा नहीं करेगा।’ उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या कोई बैंकर ऐसा काम करेगा जो नियमनों के अनुरूप नहीं हो। कोचर को वीडियोकॉन समूह को कर्ज में अनियमितता के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...