7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedबैंड, बाजा और बारात... भारत में शादियों पर कितना खर्च? इन आंकड़ों...

बैंड, बाजा और बारात… भारत में शादियों पर कितना खर्च? इन आंकड़ों को देख सर्दी में आ जाएगा पसीना

Published on

नई दिल्ली

देश में शादियों का सीजन चल रहा है। भारतीय लोग बैंड, बाजा और बारात का जश्न मनाने के लिए दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं। इस साल शादी का औसत बजट 36.5 लाख रुपये है जबकि डेस्टिनेशन वेडिंग का विकल्प चुनने वाले लोग औसतन 51 लाख रुपये खर्च कर रहे हैं। मोटे तौर पर, 2024 में शादियां पिछले साल की तुलना में 7% अधिक महंगी हो गई हैं। इसका वेन्यू और कैटरिंग की लागत बढ़ने से ऐसा हुआ है। वेडिंग प्लानिंग फर्म वेडमीगुड की एक स्टडी के मुताबिक वेन्यू और कैटरिंग की लागत पिछले साल के मुकाबले 10% से अधिक बढ़ गई है।

वेडिंग प्लानिंग फर्म टेलरमेड एक्सपीरियंस के संस्थापक और निदेशक शशांक गुप्ता ने बताया कि हर कोई सबसे अच्छी शादी चाहता है। लोग सबसे अधिक खर्च वेन्यू पर कर रहे हैं। उसके बाद भोजन और एक अच्छी प्लानिंग एजेंसी पर। भारत में अधिकांश परिवार घर खरीदने और अपने बच्चों की शादियों के लिए सबसे ज्यादा बजट रखते हैं। अमीरों के लिए पैसे की कोई समस्या नहीं है। वे शादियों पर दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं।

1 करोड़ से अधिक का बजट
अमीरों की शादियों का बजट 1 करोड़ रुपये से अधिक है। ऐसी अधिकांश शादियां डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में आयोजित की जाती हैं। निमंत्रण से लेकर सजावट और आयोजन तक सब कुछ थीम पर आधारित है। युवा जोड़े शादी में कई तरह की नई चीजें ला रहे हैं। वेडमीगुड की सह-संस्थापक महक सागर शाहनी ने कहा कि शादियों की प्रकृति बदल गई है। लोग नई-नई चीजों पर पैसे खर्च कर रहे हैं। उदाहरण के लिए नई पीढ़ी के जोड़े कॉकटेल मिक्सिंग, गेमिंग सेशन, वेन्यू पर टॉप अप रेस्तरां स्थापित कर रहे हैं। कई जोड़े थीम वाले वेलकम डिनर भी पेश कर रहे हैं जो कि पश्चिमी अवधारणा है।

पर्सनलाइज्ड और एक्सपेरीमेंटल शादियों के चलन ने नए जमाने के कारोबार को अपने पैर जमाने में मदद की है। गुप्ता ने कहा कि नए युग के कलाकारों और कैटरर्स को अवसर मिल रहे हैं क्योंकि जोड़े व्यक्तिगत अनुभवों पर अधिक खर्च कर रहे हैं। CAIT के अनुमानों के मुताबिक नवंबर-दिसंबर में 48 लाख शादियां होने वाली हैं जिससे 6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा। भारत में रिटेल सेल में शादियों का बड़ा हिस्सा होता है। इससे कारोबार में वृद्धि की उम्मीद है। सोशल मीडिया और लोगों की ‘इंस्टाग्रामेबल’ तस्वीरें रखने की इच्छा भी शादियों के कारोबार को बढ़ावा दे रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...