10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका में धड़ाधड़ बंद हो रहे बैंक, सिलिकॉन वैली के बाद सिग्नेचर...

अमेरिका में धड़ाधड़ बंद हो रहे बैंक, सिलिकॉन वैली के बाद सिग्नेचर बैंक पर लटका ताला!

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर में उथल-पुथल (US Banking Crisis) थमने का नाम नहीं ले रही है. सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के बाद अब एक और बैंक पर ताला लटक गया है. क्रिप्टो फ्रैंडली कहे जाने वाले सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इस बैंक के पास क्रिप्टोकरेंसी का स्टॉक था और इसके जोखिम के मद्देनजर कुछ समय के लिए न्यूयॉर्क के इस क्षेत्रीय बैंक को बंद रखने का फैसला किया गया है.

110 अरब डॉलर की संपत्ति
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) के बाद सिग्नेचर बैंक अमेरिका में जारी बैंकिंग उथल-पुथल का अगला शिकार बन गया है. न्यूयॉर्क स्टेट के फाइनेंस सर्विस डिपार्टमेंट के अनुसार, फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने सिग्नेचर बैंक को अपने नियंत्रण में ले लिया है, जिसके पास पिछले साल के अंत में 110.36 अरब डॉलर की संपत्ति थी, जबकि बैंक में जमा राशि 88.59 अरब डॉलर थी.

2008 के बाद से तीसरा बड़ा क्राइसिस
अमेरिकी बैंकिंग इतिहास में ये तीसरी सबसे बड़ी विफलता है, इससे दो दिन पहले ही सिलिकॉन वैली बैंक को बंद कर दिया गया था. यह वाशिंगटन म्युचुअल के बाद दूसरा सबसे बड़ा शटडाउन था, जो वित्तीय संकट के दौरान ढह गया था और अब सिग्नेचर बैंक का नंबर आ गया. बता दें कि अमेरिका के बैंकिंग सेक्टर का सबसे बड़ा संकट साल 2008 में आया था. उस साल बैंकिंग फर्म लेहमन ब्रदर्स ने खुद को दिवालिया (Default) घोषित कर दिया था. इसके बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी छा गई थी और इकोनॉमी की कमर टूट गई थी.

संकट से उबरने के प्रयास जारी
सिग्नेचर बैंक न्यूयॉर्क का एक क्षेत्रीय बैंक है और बीते शुक्रवार को इस बैंक के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, बैंकिंग संकट के बीच US ट्रेजरी विभाग और अन्य बैंक नियामकों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि सिग्नेचर बैंक और सिलिकॉन वैली बैंक के सभी जमाकर्ताओं कोई नुकसान नहीं उठाना होगा. इसके संबंध में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ने आज 13 मार्च 2023 को एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई है, जिसमें बैंकिंग क्राइसिस से निपटने के उपायों पर चर्चा की जानी है.

NY-CA समेत यहां देता है सेवाएं
रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) की ओर से कहा गया है कि एक Bridge बैंक को स्थापित किया गया है, जो बैंक के ग्राहकों को अपने धन का उपयोग करने में सक्षम करेगा. एफडीआईसी के अनुसार, सिग्नेचर बैंक के जमाकर्ता और कर्ज लेने वाले स्वत: ही ब्रिज बैंक के कस्टमर बन जाएंगे. रेग्यूलेटर ने पूर्व फिफ्थ थर्ड बैनकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रेग कारमाइकल को Bridge Bank CEO नॉमिनेट किया है.

बता दें सिग्नेचर बैंक न्यूयॉर्क, कनेक्टिकट, कैलिफोर्निया, नेवादा और उत्तरी कैरोलिना में ग्राहक सेवाएं देने वाला एक वाणिज्यिक बैंक है. सितंबर 2022 तक इसकी जमा राशि का लगभग एक चौथाई क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) सेक्टर से आया था, लेकिन बैंक ने दिसंबर में घोषणा की कि वह अपने क्रिप्टो-संबंधित डिपॉजिट को 8 अरब डॉलर तक कम कर देगा.

बैंकिंग संकट पर जो बाइडन ने क्या कहा?
सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है. ये नए जमाने की टेक कंपनियों और वेंचर कैपिटल के निवेश वाली कंपनियों तो फाइनेंशियल सपोर्ट देने वाला अमेरिका का प्रमुख बैंक है. हालांकि, पिछले 18 महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में इजाफा किया है. इस वजह से ऐसी कंपनियों को तगड़ा नुकसान हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने इस बैंकिंग संकट को लेकर कहा है कि मैं इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह से जवाबदेह ठहराने और बड़े बैंकों के निरीक्षण को मजबूत करने के अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं, ताकि हम फिर से इस स्थिति में न पहुंचें.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...